KBP Times

जहां नोट छपते हैं वहां नौकरी करनी है तो जानिए पूरी प्रक्रिया

Printing press job

Education : क्या आप जानते हैं कि, आपके पर्स में जितने भी भारतीय नोट रखे हैं वो कहां छपते हैं ? अगर आप भी नोट छापने वाली सरकारी प्रेस में नौकरी करना चाहते हैं, तो जानिए उसके लिए योग्यता, परीक्षा और आवेदन करने का पूरा तरीका क्या है।

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के मन में अक्सर यह सवाल आता है कि आखिर देश की करेंसी यानी नोटों की छपाई कहां और कैसे होती है? क्या वहां भी आम लोगों को नौकरी मिल सकती है? अगर आपके मन में भी ऐसे सवाल हैं, तो यह खबर आपके काम की है। भारत में नोट छापने का काम सिक्योरिटी और प्राइवेसी को ध्यान में रखकर किया जाता है। हालांकि यहां आपको कई सारे पदों पर करियर बनाने के मौके भी मिलते हैं।

कहां होती है नोटों की छपाई?

भारत में बैंक नोटों की छपाई का जिम्मा खासतौर से भारतीय रिजर्व बैंक नोट प्रिंटींग प्राइवेट लिमिटेड और सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पाेरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के पास होता है। देश में इन चार जगहों पर नोटों की छपाई की जाती है-
देवास (मध्य प्रदेश): यहां बैंक नोट प्रेस स्थित है।
मैसूर (कर्नाटक): यहां आरबीआई की अपनी प्रेस है।
नासिक (महाराष्ट्र) यहां करेंसी नोट प्रेस है
सालबोनी (पश्चिम बंगाल) यहां भी आरबीआई के अंतर्गत नोट छापे जाते हैं

इन पदों पर निकलती है वैकेंसी?

नोट छापने वाली प्रेस में समय-समय पर कई तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों के लिए आवेदन मांगे जाते हैं। इन संस्थानों में केवल नोट छापने का काम ही नहीं, बल्कि मशीनों के रखरखाव से लेकर सुरक्षा तक के लिए कई पद होते हैं। इनमें कुछ प्रमुख पद इस तरह हैं-

जूनियर टेक्नीशियन (प्रिंटिंग/कंट्रोल/इलेक्ट्रिकल)रू नोटों की छपाई और मशीनों की देखरेख के लिए।
सुपरवाइजर टेक्निकल कामों की निगरानी के लिए।
सिक्योरिटी ऑफिसर प्रेस की सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए।
नक्काशीकार नोटों के डिजाइन और प्लेट तैयार करने के लिए।
ऑफिस असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव कामकाज और टीम की देखरेख के लिए।

होनी चाहिए ये योग्यता

नोट छापने वाली प्रेस में नौकरी पाने के लिए अलग-अलग पदों के हिसाब से अलग-अलग योग्यताएं मांगी जाती हैं। आमतौर पर, इन सरकारी पदों के लिए उम्मीदवार का 10वीं, 12वीं या ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है। वहीं, कुछ तकनीकी पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में प्ज्प् डिप्लोमा या इंजीनियरिंग की डिग्री की मांग की जा सकती है। सीधी बात यह है कि आपकी पढ़ाई के स्तर के हिसाब से यहां कई तरह के छोटे और बड़े पदों पर आवेदन करने का मौका मिलता है।

यह भी पढ़ें : रेगुलर छात्रों के 10वीं-12वीं एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म? जानिए कब होगा जारी

ऐसे होता है सिलेक्शन

प्रेस में नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों को एक तय प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। सबसे पहले विभाग की ओर से भर्ती का विज्ञापन निकाला जाता है, जिसके बाद इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होता है। चयन के लिए आमतौर पर एक लिखित प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जाती है, जिसमें पास होना जरूरी होता है। इसमें जनरल अवेयरनेस, रीजनिंग, इंग्लिश और टेक्निकल ट्रेड से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। कुछ तकनीकी या विशेष पदों के लिए रिटन टेस्ट के बाद इंटरव्यू या स्किल टेस्ट भी लिया जाता है। जो उम्मीदवार इन सभी चरणों में सफल होते हैं, उन्हें फाइनल मेरिट लिस्ट के तहत सिलेक्ट किया जाता है।

ऐसे करें आवेदन

अगर आप भी नोट छापने वाली सरकारी प्रेस का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो आपको SPMCIL या BRBNMPL की ऑफिशियल वेबसाइटspmcil.com login और brbnmpl.co.in login के करियर सेक्शन को नियमित रूप से चेक करना चाहिए। भर्ती निकलने पर ऑनलाइन आवेदन मांगे जाते हैं। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के वेतनमान के मुताबिक शानदार सैलरी और अन्य भत्ते भी दिए जाते हैं।

यह भी देखें : राजस्थान में मावठ से बसंत का स्वागत | गेहूं-सरसों लहलहाए, ओलावृष्टि अलर्ट से बढ़ी चिंता

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Religion and Astrology

मेष, वृष और मिथुन राशि के जीवन में आ सकता है सकारात्मक बदलाव

whatsapp new feature

स्पेशल मैसेज देने के लिए आधी रात तक जागने की नहीं रहेगी जरुरत

FAINTING CAUSES

बार-बार बेहोश होना सिर्फ लो बीपी की समस्या नहीं हो सकता है दिल या दिमाग से जुड़ा गंभीर संकेत – जानें कब होना चाहिए अलर्ट

Bank account

IDFC FIRST Bank में बड़ी धोखाधड़ी ! हरियाणा सरकार के खातों में 590 करोड़ की हेराफेरी

Bhupen Bora

असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा बीजेपी में शामिल, CM हिमंत बिस्वा बोले- उनका नया जीवन…

dipika kakar

लिवर कैंसर से उबरने के बाद फिर अस्पताल पहुंचीं दीपिका कक्कड़ भावुक होकर बोलीं – आज मुझे बहुत डर लग रहा था

RP Singh

“राहुल गांधी ने कांग्रेस के गुंडों…” बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने बोला हमला

UGC

उच्च शिक्षा के नाम पर फर्जीवाड़ा, UGC ने जारी की फेक यूनिवर्सिटी की लिस्ट

Mann Ki Baat

“AI के क्षेत्र में भारत की अद्भूत…” मन की बात’ के 131वें एपिसोड में बोले PM मोदी