Films Award : 72वें नेशनल फिल्म अवार्ड की शनिवार को घोषणा कर दी गई है। निर्देशक आदित्य धर की फिल्म आर्टिकल 370 को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में वर्ष 2024 की सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला। वहीं, फिल्म श्रीकांत को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिला और यामी गौतम को लीडिंग रोल में बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार दिया गया। हिंदी फिल्म ‘मैं निदा’ को सर्वश्रेष्ठ कला एवं संस्कृति फिल्म का पुरस्कार मिला, जबकि ‘हमसफर’ को सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट फिल्म का सम्मान दिया गया।
अन्य भाषाओं की बेस्ट फिल्मो की घोषणा
वहीं, ब्रमायुगम के लिए ममूटी और चंदू चौंपियन के लिए कार्तिक आर्यन को संयुक्त रूप से लीडिंग रोल में बेस्ट एक्टर का पुरस्कार दिया गया। घोषित विजेताओं में तमिल फिल्म रायन को सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म, कमेटी कुर्राेल्लूश्को सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म, लाहरी को सर्वश्रेष्ठ ओड़िया फिल्म, मुक्काम पोस्ट बॉम्बिलवाड़ी को सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म और सुनीता को सर्वश्रेष्ठ मणिपुरी फिल्म का पुरस्कार मिला। कैप्टन मिलर और मेय्याझगन को स्पेशल मेंशन से सम्मानित किया गया है।
यह भी पढ़ें : देश के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना, आज तक भी नहीं टूटा उनका रिकॉर्ड
यह भी देखें: पहली बार खुलकर बोले रविंद्र सिंह भाटी | युवाओं, छात्रसंघ चुनाव और राजस्थान के भविष्य पर Exclusive



