KBP Times

IIT Bombay ने किए नियमों में बदलाव, नया ड्राफ्ट तैयार; नकल करते पकड़े जाने पर नहीं होगी सीधी कार्रवाई

IIT Bombay

IIT Bombay : छात्रों पर पढ़ाई का दबाव और आत्महत्या के मामलों को देखते हुए आईआईटी बॉम्बे कई नियम बदलने की तैयारी में है। इसी के तहत संस्थान ने परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों पर छात्रों के खिलाफ कार्रवाई के लिए नई एसओपी का ड्राफ्ट तैयार किया है। बीटेक छात्र साहिल वाकोडे की 18 सितंबर को आत्महत्या के बाद तैयार किए गए इस ड्राफ्ट में छात्रों को आपत्ति दर्ज कराने और मार्गदर्शन लेने का मौका देने पर जोर दिया गया है। मसौदे पर इस सप्ताह होने वाली आपातकालीन सीनेट बैठक में फैसला होगा।

छात्र को पहले मौका देने का प्रावधान

नई एसओपी में नकल करते पकड़े जाने पर कार्रवाई से पहले छात्र को मेंटर या विभागाध्यक्ष से बात करने का मौका देने का प्रावधान हो सकता है। परीक्षा में अनुचित साधनों के मामलों में दी जाने वाली सजा की भी समीक्षा की गई है। अगर किसी छात्र को परीक्षा में गड़बड़ी या चीटिंग का संदिग्ध माना जाता है, तो अनुशासनात्मक कार्रवाई से पहले उसे किसी मेंटर से बात करने का मौका दिया जाएगा। इसका उद्देश्य छात्र को यह समझाना है कि इस घटना से उनका करियर खत्म नहीं हुआ है और वे तनाव में आकर कोई गलत कदम न उठाएं।

परीक्षा में कदाचार के नियम

इन्विजिलेटर के लिए अलग से और स्पष्ट एसओपी होगा- इन्विजिलेटर/निरीक्षकों को यह स्पष्ट निर्देश दिया जाएगा कि परीक्षा हॉल में संदिग्ध मामले के दौरान क्या किया जा सकता है और क्या नहीं। हॉल में घटना के वक्त क्या दर्ज किया जाना जरूरी है, इसे मानकीकृत किया जाएगा ताकि छात्र पर अनुचित दबाव या अनधिकृत माफीनामा की स्थितियां न बनें। उत्तर-पुस्तिका के मुख्य पृष्ठ पर ही परीक्षा कदाचार के नियम और उनके परिणाम या सजा स्पष्ट रूप से सरल भाषा में छापे जाएंगे। इससे छात्रों को पहले से पूरी स्पष्टता रहेगी और वे अपनी गलती के असर का अत्यधिक डर या गलत अंदाजा नहीं लगाएंगे।

छात्रों की ज्यादा भागीदारी, वेलनेस पर फोकस

छात्रों को अधिक से अधिक प्रतिनिधित्व मिलेगा। अनुशासनात्मक मामलों को संभालने और एसओपी बनाने वाली समितियों में छात्रों की बराबर भागीदारी रखी जा रही है। मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए एसोसिएट डीन ऑफ स्टूडेंट वेलनेस जैसी नई भूमिकाओं और कैंपस सपोर्ट सिस्टम को मजबूत किया जा रहा है।

एसओपी में इतनी देर क्यों

महेश्वर पेरी, शिक्षा विशेषज्ञ के मुताबिक, उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले बच्चे भी आखिर हमारे ही बच्चे हैं। यदि घर में किसी बच्चे से कोई गलती हो जाती है या वह भटक जाता है तो क्या हम उसके साथ ऐसा बर्ताव करते हैं कि वह मौत को गले लगा ले। हम निश्चित ही उसे संभालने व सुधारने की कोशिश करते हैं। इसी तरह परीक्षा कक्ष में छात्र के प्रति कार्रवाई के समय कक्ष निरीक्षक को सोचना चाहिए वह उसके अपने बच्चे की तरह ही है। परीक्षा कक्ष में किसी छात्र पर कार्रवाई को निरीक्षक के विवेक पर नहीं छोड़ा जाना चाहिए। लेकिन शिक्षक व छात्र के बीच बर्ताव कैसा हो, यह बात ज्यादा महत्वपूर्ण है। नकल या अनुचित साधन के प्रयोग के संबंध में निश्चित ही एक एसओपी होनी चाहिए। एसओपी में इतनी देरी आश्चर्य की बात है। ऐसे नियम पूरे देश में सभी शिक्षण संस्थानों को सख्ती से लागू करना चाहिए।

आईआईटी बॉम्बे में इस साल तीन सुसाइड, देश का 9वां मामला

इस साल आईआईटी बॉम्बे में सुसाइड का यह तीसरा और देश का 9वां मामला है। पिछले 6 साल के दौरान 2025 में सबसे ज्यादा 16 आईआईटी छात्रों ने सुसाइड किया था। ग्लोबल प्प्ज् एलुमनाई सपोर्ट ग्रुप के मुताबिक, पिछले 20 साल में आईआईटी के कुल 160 छात्रों ने आत्महत्या की हैं।

यह भी पढ़ें –पाकिस्तान में इमरान खान समर्थकों का हुजूम इस्लामाबाद से 180 किलोमीटर दूर, पेशावर के करीब पहुंचा

यह भी देखें – जयपुर में Central Park जैसी सुविधाएं बाकी पार्कों में क्यों नहीं? लोगों ने सरकार से पूछे सवाल

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

threat to majistrate

दिल्ली में मजिस्ट्रेट को धमकी; CJP ने कहा “इससे आशुतोष और सौरव की जमानत से क्या संबंध?”

Bomb Information in flight

इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही फ्लाइट में बम होने की सूचना; फाइटर जेट की निगरानी में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

Tiger Shroff attack

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग; लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, कोटा पुलिस ने तीन संदिग्ध पकड़े

Prakash Raj

अभिनेता प्रकाश राज बोले- लोकतांत्रिक तरीके से बदलेंगे सरकार, भारत बांग्लादेश या नेपाल नहीं

CJP foundar Abhijit Dipke

दिल्ली कोर्ट ने CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके को दी जमानत, 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली

Asaduddin Owaisi and kiran rijiju

केन्द्रीय मंत्री रिजिनू बोले-ओवैसी से सीखें विपक्षी नेता; AIMIM चीफ ने कहा – मोदी से मतभेद मगर गोरा हुक्म नहीं दे सकता

Vasundhara Raje

वसुंधरा राजे की राजनीति… वापसी या सियासी हाशिया?

Students attack another

कोटा के कोचिंग सेंटर में खूनी झड़प, छात्र ने दूसरे स्टूडेंट पर किया टॉय गन की बट से जानलेवा हमला

Supreme Court on Children

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- बच्चों को इंटरनेट से पूरी तरह दूर रखना बेतुका; केंद्र को कंटेंट का नेशनल डेटाबेस बनाने का निर्देश

2

2