KBP Times

Health; शरीर के इन संकेतों को समझें, बीमारी पहचानें

health Indications

Health Indications : किसी लक्षण के आधार पर बीमारी की पहचान कर उसका समय रहते इलाज करा लेना सबसे समझदारी का काम है। स्वस्थ्य ही अच्छे जीवन का आधार है। लेकिन हमारा शरीर समय-समय पर ऐसे संकेत देता है, जो किसी अंदरूनी समस्या की ओर इशारा करते हैं इन संकेतों को समझना और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है। जानिए ऐसे सामान्य संकेतों के बारे में, जिन पर ध्यान देना चाहिए.

गर्दन का रंग धीरे-धीरे काला पड़ना

अगर गर्दन का रंग समय के साथ गहरा होता जा रहा है, तो इसे केवल गंदगी समझकर नजरअंदाज न करें. कई मामलों में यह शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस का संकेत हो सकता है. ऐसे में मीठे का सेवन कम करना और संतुलित खानपान अपनाना फायदेमंद माना जाता है. दालचीनी को भी सीमित मात्रा में डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है.

ब्रश करने के बाद भी मुंह से बदबू आना

अगर रोजाना ब्रश करने के बावजूद सांसों से बदबू आती रहती है, तो इसकी वजह सिर्फ दांतों की सफाई नहीं हो सकती. कई बार पाचन तंत्र से जुड़ी गड़बड़ी भी इसका कारण बनती है. ऐसे में पाचन को बेहतर रखने वाले प्रोबायोटिक फूड्स और लौंग का सीमित सेवन मददगार हो सकता है.

बार-बार मांसपेशियों में ऐंठन होना

यदि अक्सर पैरों या शरीर के अन्य हिस्सों में ऐंठन होती है, तो यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन का संकेत हो सकता है. ऐसे में केले और नारियल पानी जैसे प्राकृतिक स्रोत शरीर में जरूरी मिनरल्स की पूर्ति करने में मदद कर सकते हैं. अगर समस्या बार-बार हो रही है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

थोड़ा खाने के बाद भी भारीपन महसूस होना

अगर कम भोजन करने के बाद भी पेट भारी लगता है, तो यह पाचन क्षमता कमजोर होने का संकेत हो सकता है. ऐसे में पपीता और अनानास जैसे फल डाइट में शामिल किए जा सकते हैं. इनमें मौजूद प्राकृतिक एंजाइम पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाने में सहायक माने जाते हैं.

बार-बार चेहरे पर पिंपल्स निकलना

अगर त्वचा पर बार-बार मुंहासे हो रहे हैं, तो इसकी वजह केवल हार्माेनल बदलाव ही नहीं हो सकती. खराब खानपान और असंतुलित जीवनशैली भी इसका कारण बन सकते हैं. चुकंदर और आंवले का जूस शरीर को जरूरी पोषक तत्व देने में मदद करता है और त्वचा की सेहत को सपोर्ट कर सकता है.

खाना खाने के बाद सीने में जलन होना

अगर भोजन के बाद अक्सर सीने में जलन महसूस होती है, तो इसे सामान्य एसिडिटी मानकर बार-बार नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. केला और एलोवेरा जैसे खाद्य पदार्थ कुछ लोगों में पेट को आराम पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. लेकिन अगर समस्या लगातार बनी रहे, तो डॉक्टर से जांच कराना सबसे जरूरी है. केबीपी सलाह – यह जानकारी सामान्य स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से दी गई है. किसी भी लक्षण के आधार पर स्वयं बीमारी का निष्कर्ष न निकालें. यदि कोई समस्या लंबे समय तक बनी रहे, तो योग्य डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।

यह भी पढें –जयपुर में हॉस्पिटल परिसर की टंकी पर चढ़े तीन संविदा-नर्सिंगकर्मी, सिविल डिफेंस ने नीचे लगाया जाल

यह भी देखें –श्योसिंहपुरा में बुनियादी सुविधाओं का अकाल! सड़क, पानी, बस सब बदहाल | ग्रामीणों की खुली पीड़ा

ताजा खबरें

ताजा खबरें

threat to majistrate

दिल्ली में मजिस्ट्रेट को धमकी; CJP ने कहा “इससे आशुतोष और सौरव की जमानत से क्या संबंध?”

Bomb Information in flight

इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही फ्लाइट में बम होने की सूचना; फाइटर जेट की निगरानी में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

Tiger Shroff attack

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग; लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, कोटा पुलिस ने तीन संदिग्ध पकड़े

Prakash Raj

अभिनेता प्रकाश राज बोले- लोकतांत्रिक तरीके से बदलेंगे सरकार, भारत बांग्लादेश या नेपाल नहीं

CJP foundar Abhijit Dipke

दिल्ली कोर्ट ने CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके को दी जमानत, 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली

Asaduddin Owaisi and kiran rijiju

केन्द्रीय मंत्री रिजिनू बोले-ओवैसी से सीखें विपक्षी नेता; AIMIM चीफ ने कहा – मोदी से मतभेद मगर गोरा हुक्म नहीं दे सकता

Vasundhara Raje

वसुंधरा राजे की राजनीति… वापसी या सियासी हाशिया?

Students attack another

कोटा के कोचिंग सेंटर में खूनी झड़प, छात्र ने दूसरे स्टूडेंट पर किया टॉय गन की बट से जानलेवा हमला

Supreme Court on Children

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- बच्चों को इंटरनेट से पूरी तरह दूर रखना बेतुका; केंद्र को कंटेंट का नेशनल डेटाबेस बनाने का निर्देश

2

2