KBP Times

Haq 5 Big Flaws: एक दो नहीं, यामी गौतम-इमरान हाशमी की ‘हक’ में है ये पांच कमियां

Haq 5 Big Flaws: ‘हक’ का निर्देशन सुपर्णा वर्मा ने किया है. 7 नवंबर को रिलीज होने वाली ये फिल्म शाहबानो के केस से प्रेरित है. यामी गौतम और इमरान हाशमी की इस फिल्म के ‘ब्लॉकबस्टर’ बनने की राह में इन कमियों ने रोड़े जरूर अटकाए हैं.

Haq 5 Big Flaws: इमरान हाशमी और यामी गौतम स्टारर फिल्म ‘हक’ को ज्यादातर लोगों ने सिर-आंखों पर बिठाया है. ये फिल्म शाहबानो केस से प्रेरित है. इस तरह के विषय पर फिल्म बनाने की हिम्मत करने के लिए हर कोई मेकर्स को बधाई दे रहा है. लेकिन फिल्म की इस मजबूत नीव में भी 5 बड़ी दरारें दिखाई दी हैं. एक तरफ यामी गौतम इस फिल्म में अपनी एक्टिंग से दिल जीत रही हैं, वहीं दूसरी तरफ इन 5 कमियों ने फिल्म को ‘परफेक्ट’ बनने से रोक दिया है.

1. कहानी की धीमी रफ्तार

सबसे बड़ी शिकायत फिल्म की रफ्तार को लेकर है. फिल्म का विषय गंभीर है, लेकिन कई जगह ये कहानी इतनी धीमी हो जाती है कि दर्शक बोरियत महसूस करने लगते हैं. ऐसा लगता है जैसे फिल्म को अनावश्यक रूप से खींचा गया है, जिससे इसकी लंबाई खटकती है. ये धीमी गति फिल्म के प्रभाव को थोड़ा कमजोर कर देती है.

2. इमरान का किरदार

इमरान हाशमी ने ‘अब्बास ख़ान’ के चुनौतीपूर्ण किरदार को निभाया जरूर, लेकिन फिल्म का लेखन उनके साथ न्याय नहीं कर पाया. अब्बास खान के किरदार को बेहतर ढंग से तराशा जा सकता था. फिल्म में उनके इरादों में वो स्पष्टता नहीं दिखी. वो न तो फिल्म के हीरो हैं, न ही विलेन, यही वजह है कि उनका किरदार कन्फ्यूज कर देता है.

3. सपोर्टिंग कास्ट का इस्तेमाल

किसी भी दमदार फिल्म के लिए सहायक किरदारों का मजबूत होना जरूरी है. ‘हक’ में वर्तिका सिंह जैसी अच्छी कलाकार हैं, जिन्होंने दूसरी पत्नी ‘आयशा’ का किरदार निभाया है, लेकिन उनके साथ कई किरदारों का उपयोग ठीक से नहीं किया गया है. इन कलाकारों को और ज्यादा स्क्रीन टाइम और प्रभावशाली संवाद दिए जा सकते थे.

4. टाला जा सकता था जरूरत से ज्यादा ड्रामा

फिल्म का विषय अपने आप में इतना बड़ा है कि इसे चीख़-पुकार वाले ड्रामे की जरूरत नहीं थी. लेकिन, कई जगहों पर जरूरत से ज्यादा ड्रामे का इस्तेमाल किया गया है. शाजिया के पिता का सामाजिक बहिष्कार हो या पड़ोसी का तंज, इस तरह के कई सीन की फिल्म में बिल्कुल जरूरत नहीं थी.

5. लव स्टोरी बनाने की कोशिश

पूरी फिल्म में शाजिया ये कहती हुई नजर आती हैं कि वो अपने पति से बेहद प्यार करती हैं. फिल्म की कहानी में सीधे मुद्दे पर बात नहीं करती. इस स्क्रीनप्ले का रास्ता लव स्टोरी से होकर आगे बढ़ता है, जिसकी असल में बिल्कुल भी जरूरत नहीं है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Cyclone Arnab News

चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर, आंध्र में स्कूल-कॉलेज-बिजली बंद, कई राज्यों में अलर्ट

Bansuri Swaraj

उत्तराखंड में BJP ने 2027 चुनाव के लिए कसी कमर, कोटद्वार में बांसुरी स्वराज ने दिया बूथ मजबूती का मंत्र

Imran Khan

अभिनेता इमरान खान को बॉम्बे HC से बड़ी राहत, भारत छोड़ने के आदेश पर रोक

Madan Rathore

“शगूफा लाकर यहां छेड़ देते हैं…” राहुल गांधी के विदेश दौरे पर मदन राठौड़ ने साधा निशाना

IND vs NZ

IND vs NZ: अभिषेक शर्मा के तूफानी शतक से न्यूजीलैंड में भारत का धमाका, 6 विकेट से जीता तीसरा T20

Brics Parliamentary Forum 2026

12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भारत का दमदार संदेश, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस का संकल्प, ओम बिरला बोले- युद्ध नहीं…

Rahul Gandhi News

“हम रुकेंगे नहीं जब तक ज्ञानेश कुमार…” ‘वोट अधिकार जीने का अधिकार’ जनसुनवाई में बोले राहुल गांधी

Diwali 2026 Calendar

धनतेरस से लेकर दीवाली और भाई दूज कब कौन-सा त्योहार? जानें लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त और दीपोत्सव का पूरा कैलेंडर

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश

UNSC में भारत की दो टूक: वीटो पावर के बिना स्थायी सदस्यता मंजूर नहीं, कहा- दूसरे दर्जे का दर्जा स्वीकार नहीं

2

2