KBP Times

Arbaaz Khan: ये कोई खास बात नहीं…दूसरे सितारों की मदद करने वाले सलमान खान पर भाई अरबाज का बयान

Arbaaz Khan: ‘काल त्रिघोरी’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अरबाज खान एक पूछे गए सवाल से थोड़े नाराज नजर आए. ना तो उन्होंने उस सवाल का जवाब दिया और सलमान खान से जुड़े सवाल पूछने के लिए भी मना कर दिया. अरबाज फिलहाल अपनी फिल्म को लेकर चर्चा में हैं.

Arbaaz Khan: अरबाज खान गुरुवार को मुंबई में अपनी आने वाली फिल्म ‘काल त्रिघोरी’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई सवालों के जवाब देते हुए नजर आए. लेकिन इसी बीच एक सवाल पर अरबाज थोड़ा तीखा रिएक्शन देते हुए दिखाई दिए. दरअसल एक रिपोर्टर ने अरबाज से उनके भाई सलमान खान की दूसरों की मदद करने की छवि के बारे में पूछा. अरबाज ने सीधा-सीधा सवाल का जवाब देने के बजाय उन्होंने कहा कि यह सवाल सलमान का नाम लिए बिना भी पूछा जा सकता था.

अरबाज ने कहा, “क्या सलमान खान का ज़िक्र करना वाकई ज़रूरी है? यह सवाल उनका नाम लिए बिना भी पूछा जा सकता था. आप नितिन जी के लिए अपने समर्थन के बारे में पूछ सकते थे, लेकिन बात सलमान की हो गई.”

आपको कौन सी कहानियां पता हैं?

अरबाज़ ने फिर रिपोर्टर से सवाल दोबारा पूछने को कहा. हालांकि, जब रिपोर्टर ने आगे कहा, “हम सलमान खान के बारे में किस्से-कहानियां पहले से ही जानते हैं…”, तो अरबाज़ ने बीच में ही टोकते हुए कहा, “आपको कौन सी कहानियां पता हैं? अगर आपको पहले से पता हैं, तो आप उनके बारे में बार-बार क्यों पूछते रहते हैं?”

हर व्यक्ति एक-दूसरे का साथ देता है…

अरबाज ने इसके बाद रिपोर्टर से फिल्म से संबंधित सवाल पूछने को कहा और कहा, “जब आप सलमान का इंटरव्यू लेने जाएंगे तो उनसे ये सारे सवाल पूछ सकते हैं.” अरबाज ने आगे बताया कि जहां तक दूसरों की मदद करने की बात है, सिर्फ उनका परिवार ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री का हर व्यक्ति इस नियम का पालन करता है. उन्होंने कहा, “फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हर व्यक्ति एक-दूसरे का साथ देता है. यह किसी एक अभिनेता या परिवार का अनोखा गुण नहीं है. ये सब बोलने की बातें हैं कि ये करता है या वो करता है. ऐसा कोई भी अभिनेता नहीं है जिसने लंबे समय में अपना करियर बनाया हो और जो दूसरों का साथ न देता हो. ऐसा नहीं है कि यह गुण सिर्फ खान परिवार में ही है.”

वहीं, नितिन वैद्य के डायरेक्शन में बन रही ‘काल त्रिघोरी’ में रितुपर्णा सेनगुप्ता, आदित्य श्रीवास्तव, महेश मांजरेकर, राजेश शर्मा और मुग्धा गोडसे भी अहम भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 14 नवंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Women Reservation

महिला आरक्षण लागू करने की मांग पर दिल्ली में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, ओबीसी महिलाओं को शामिल करने की उठी मांग

Rahul gandhi protest

कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, PM आवास के पास राहुल, प्रियंका और अखिलेश को हिरासत, धरना खत्म

Alone in home

सभी तो हैं घर में, फिर भी अकेलापन ? जानें वजह

Tourism

जापान में गूंजा राजस्थान का पर्यटन, टोक्यो में विरासत और संस्कृति का भव्य प्रदर्शन

Food Plat

दाल-चावल, रोटी-सब्जी की थाली पूरा नहीं करती प्रोटीन की जरुरत, ये चीजें खाएं

Farmers Protest

अभी दिल्ली नहीं जाएंगे किसान, शंभू बॉर्डर पहुंचे हरियाणा के कृषि मंत्री, 2 मांगों पर बनी सहमति

Bollywood Actor and Actress

कॉकरोच पार्टी के आंदोलन का बॉलीवुड सितारों में कहीं समर्थन तो कहीं विरोध

Rajasthan News

जयपुर समेत 8 जिले डेंगू-मलेरिया के हाई रिस्क जोन में, स्वास्थ्य मंत्रालय का अलर्ट जारी

Electricians

Tech सेक्टर के मंहगे Employee बन रहे हैं इलेक्ट्रीशियन, White नहीं Blue कॉलर वालों की मौज

2

2