KBP Times

पाकिस्तान के गेंदबाज पर लगा बैन, लगा सनसनीखेज आरोप

पाकिस्तान सुपर लीग के एक पूर्व खिलाड़ी मुहम्मद इरफान जूनियर पर विक्टोरियन प्रीमियर क्रिकेट में बॉल टैम्परिंग के आरोपों के कारण पांच मैचों का बैन लगा दिया गया है.

Ball Tampering: पाकिस्तान के एक गेंदबाज पर सनसनीखेज आरोप लगा है. इसकी वजह से इस खिलाड़ी पर बैन लग गया है. पाकिस्तान के ननकाना साहेब में जन्मे 30 साल के तेज गेंदबाज पर विक्टोरियन प्रीमियर क्रिकेट में एक मैच के दौरान ये आरोप लगा है. दाएं हाथ का ये तेज गेंदबाज पाकिस्तान-ए टीम की ओर से खेल चुका है. उसने PSL में आखिरी बार साल 2019 में खेला था. इसके बाद उसे इस लीग में खेलने का मौका नहीं मिला.

मुहम्मद इरफान जूनियर पर लगा बैन

स्वान्स टीम के तेज गेंदबाज और पूर्व पाकिस्तान सुपर लीग खिलाड़ी मुहम्मद इरफान जूनियर को विक्टोरियन प्रीमियर क्रिकेट में बॉल टैम्परिंग के आरोपों के कारण पांच मैचों के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. 30 साल के मुहम्मद इरफान जूनियर को क्रिकेट विक्टोरिया ट्रिब्यूनल ने गेंद की हालत बिगाड़ने का दोषी पाया गया. हालांकि इरफान ने खुद को निर्दोष बताया.

इरफान जूनियर पर आरोप है कि पिछले शनिवार को केसी फील्ड्स में स्वान्स और मेलबर्न के बीच मैच के दूसरे दिन खेल के पहले घंटे में उन्होंने बाउंड्री पर गेंद को गलत तरीके से रगड़ा. अंपायर ने इसकी शिकायत मैच अधिकारियों से की. इरफान पर लेवल 3 का अपराध लगा और उनको 5 मैचों के लिए बैन कर दिया गया. इस मुकाबले को मेलबर्न ने जीता था.

स्वान्स टीम की ओर से खेलते हैं इरफान

विक्टोरियन प्रीमियर क्रिकेट ऑपरेशंस मैनेजर डैरेन एंडरसन ने इस मामले की जानकारी दी. इरफान जूनियर इस सीजन में दो साल के करार पर स्वान्स में शामिल हुए. इससे पहले वो सिडनी प्रीमियर क्लब वेस्टर्न सबर्ब्स से खेलते थे. दाएं हाथ का ये तेज गेंदबाज पाकिस्तान की ए टीम से खेल चुका है.

उन्होंने साल 2018 के आखिर में न्यूजीलैंड ए और इंग्लैंड लायंस टीमों के खिलाफ खेला था. इरफान जूनियर पिछले चार सीजन में वेस्टर्न सबर्ब्स के लिए एक प्रमुख खिलाड़ी रहे हैं. इस दौरान उन्होंने 17.90 की औसत से 172 विकेट हासिल किए हैं. इरफान जूनियर ने PSL में लाहौर कलंदर्स, कराची किंग्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स की ओर से खेल चुके हैं. वो साल 2017 से 2019 तक इस लीग में खेले थे. इसके बाद उन्हें PSL में खेलने का मौका नहीं मिला. इसके बाद इरफान ऑस्ट्रेलिया चले गए.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Cyclone Arnab News

चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर, आंध्र में स्कूल-कॉलेज-बिजली बंद, कई राज्यों में अलर्ट

Bansuri Swaraj

उत्तराखंड में BJP ने 2027 चुनाव के लिए कसी कमर, कोटद्वार में बांसुरी स्वराज ने दिया बूथ मजबूती का मंत्र

Imran Khan

अभिनेता इमरान खान को बॉम्बे HC से बड़ी राहत, भारत छोड़ने के आदेश पर रोक

Madan Rathore

“शगूफा लाकर यहां छेड़ देते हैं…” राहुल गांधी के विदेश दौरे पर मदन राठौड़ ने साधा निशाना

IND vs NZ

IND vs NZ: अभिषेक शर्मा के तूफानी शतक से न्यूजीलैंड में भारत का धमाका, 6 विकेट से जीता तीसरा T20

Brics Parliamentary Forum 2026

12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भारत का दमदार संदेश, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस का संकल्प, ओम बिरला बोले- युद्ध नहीं…

Rahul Gandhi News

“हम रुकेंगे नहीं जब तक ज्ञानेश कुमार…” ‘वोट अधिकार जीने का अधिकार’ जनसुनवाई में बोले राहुल गांधी

Diwali 2026 Calendar

धनतेरस से लेकर दीवाली और भाई दूज कब कौन-सा त्योहार? जानें लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त और दीपोत्सव का पूरा कैलेंडर

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश

UNSC में भारत की दो टूक: वीटो पावर के बिना स्थायी सदस्यता मंजूर नहीं, कहा- दूसरे दर्जे का दर्जा स्वीकार नहीं

2

2