KBP Times

“मीडिया निष्पक्षता और पेशे की गरिमा बनाए रखे”, राहुल गांधी ने दी नसीहत

Rahul Gandhi intract with Mediapersons

Rahul Gandhi Statement: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मीडिया कर्मियों से अपने काम में निष्पक्ष रहने और पेशे की गरिमा बनाए रखने की नसीहत दी है। गुरुवार को राहुल गांधी उस समय मीडिया के एक वर्ग पर नाराज हो गए, जब उनसे बजट सत्र के दौरान सत्तारूढ़ दल की ओर से उनके खिलाफ संभावित विशेषाधिकार प्रस्ताव को लेकर सवाल किया गया।

निष्पक्ष होकर काम करें

’कम से कम थोड़ा तो निष्पक्ष होकर काम करने की कोशिश कीजिए’
विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने के संबंध में संसद परिसर में राहुल गांधी ने एक प्रश्न के जवाब में मीडियाकर्मियों से कहा, आप (पत्रकार) पूरी तरह से भाजपा के कर्मचारी नहीं हैं। कम से कम थोड़ा तो निष्पक्ष होकर काम करने की कोशिश कीजिए, यह बेहद शर्मनाक है… हद से ज्यादा हो रहा है। आप जिम्मेदार लोग हैं। मीडियाकर्मियों की निष्पक्षता आपकी जिम्मेदारी है। आप बस उनकी दी हुई बात को मानकर हर रोज अपना पूरा कार्यक्रम नहीं चला सकते। आप इस देश का अपमान कर रहे हैं।

आज के लिए यही कोड वर्ड दिया गया है ?

सरकार द्वारा विशेषाधिकार हनन के बारे में सवाल सुनकर राहुल गांधी स्पष्ट रूप से नाराज़ दिखे और पत्रकारों से तीखे अंदाज़ में पूछा, क्या आपको आज के लिए यही कोड वर्ड दिया गया है? साथ ही उन्होंने मीडिया कर्मियों से अपने काम में निष्पक्ष रहने और पेशे की गरिमा बनाए रखने की नसीहत भी दी।

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने की उठी मांग, राज्यसभा में पहुंचे पीएम मोदी

यह भी देखें : कैब ड्राइवर का अपहरण करने की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2