KBP Times

संसद में तीखी बहस: सरकार को शर्म नहीं, आपने इंडिया को बेच दिया- राहुल, कोई माई का लाल नहीं जो भारत को खरीद सके – किरन रिजुजी

Rahul and Kiran

Parliament Session : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर सरकार पर तीखे हमले किए हैं. उन्होंने कहा है कि देश को बेचकर इन्हें शर्म नहीं आती है. उन्होंने कहा कि भारत के फैसले अमेरिका कैसे ले रहा है. राहुल ने कहा कि अब यूनाइटेड स्टेट्स तय करेगा कि हम किससे तेल खरीदेंगे. यूनाइटेड स्टेट्स हमारे पास आएगा और कहेगा, आप खरीद नहीं सकते, फलां-फलां से तेल खरीदिए. क्या हमारे फैसले अब अमेरिका लेगा. हमारा फैसला प्रधानमंत्री नहीं करेंगे.
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू लोकसभा में भड़क गए जब नेता विपक्ष राहुल गांधी ने ट्रेड डील पर कहा कि सरकार ने देश को अमेरिका के हाथों बेच दिया। राहुल गांधी के इस बयान पर किरण रिजिजू ने कहा कि ’आज तक कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ जो भारत को खरीद सके।

राहुल गांधी लगातार केन्द्र सरकार पर हावी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार केन्द्र सरकार पर हावी हो रहे हैं। पहले आर्मी चीफ नरवणे की किताब के एक हिस्से में चीनी सेना के भारतीय सीमा में प्रवेश को लेकर पीएम मोदी द्वारा दिए गए निर्देश पर राहुल गांधी ने पीएम को कमजोर बताया और विपक्ष तीन दिन तक लगातार केन्द्र सरकार को घेरता रहा। केन्द्र की ओर से ग्रहमंत्री सहित वाणिज्य मंत्री तक ने सामने आकर जवाब दिया कि किताब अभी प्रकाशित नहीं हुई है लेकिन राहुल गांधी दूसरे ही दिन पेंगुइन प्रकाशन से प्रकाशित किताब लेकर संसद में पहुंच गए। बुधवार को लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा- हम युद्ध के दौर में जी रहे हैं। गाजा में युद्ध, रूस-यूक्रेन के बीच चल रही है। चीन अमेरिका को चैलेंज कर जा रहा है। अब एनर्जी और फाइनेंस को हथियार बना दिया गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच ऑपरेशन सिंदूर भी चल रहा है।

हम युद्व के दौर में हैं

राहुल गांधी ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा हैं कि युद्ध का युग समाप्त हो गया है, लेकिन हम युद्ध के युग में प्रवेश कर रहे हैं। देश के बजट में दुनियाभर के संघर्षों के असर से निपटने को लेकर कुछ नहीं कहा गया है। बजट में एनर्जी और फाइनेंस को वेपनाइजेशन के बारे में कुछ नहीं है।

अमेरिका को सुपरपावर बने रहने के भारतीय डेटा चाहिए 

राहुल गांधी ने कहा- अगर अमेरिकी चाहते हैं कि उनके पास सुपरपावर रहे, अपने डॉलर की रक्षा करना चाहते हैं, तो इसके लिए भारतीय डेटा बहुत जरूरी है। हमारी आबादी एक ताकत है, लेकिन तभी जब आप यह समझें कि डेटा कितने जरूरी हैं। अगर इंडिया ब्लॉक राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ बातचीत कर रहा होता, तो हम कहते कि इस डील में सबसे अहम भारतीय डेटा है

यह भी पढ़ें : संसद में राहुल गांधी लगातार केन्द्र सरकार पर हावी..

भारत के डेटा पर अमेरिका और चीन की नजर

राहुल गांधी ने कहा, “देश के 140 करोड़ लोगों के पास बहुत बड़ा चैलेंज है। भारत से एक बहुत बड़ा डेटा जेनरेट रहा है। AI के आने से एक बहुत बड़ा संकट दिख रहा है। पुराने सिस्टम को चुनौती दी जा रही है। AI के लिए डेटा पेट्रोल की तरह है। बजट में कुछ नहीं है।”

नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा, “डॉलर को बचाने के लिए अमेरिका को डेटा चाहिए। अमेरिका और चीन की नजर भारत के डेटा पर है। हम होते तो कहते कि हमें अपना डेटा बचाना है। मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण लोग हैं। वे क्या सोचते हैं, क्या करते हैं, यह जरूरी है। हमारे लोग ही हमारी सबसे बड़ी संपत्ति हैं।”

8 विपक्षी सांसदों का निलंबन नहीं होगा वापस 

लोकसभा से निलंबित विपक्ष के आठ सांसदों का निलंबन वापस नहीं होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार के सूत्रों ने कहा है कि इनका निलंबन पूरे बजट सत्र के लिए है जो दो अप्रैल को खत्म हो रहा है।

कांग्रेस के 7 और सीपीएम के एक सांसद को तीन फरवरी को निलंबित किया गया था। इन सांसदों पर राहुल गांधी को न बोलने देने के विरोध में हंगामा करने का आरोप है। सांसदों ने चेयर पर कागज फाड़ कर फेंके थे।

निलंबित हुए सांसदों में कांग्रेस से मणिक्कम टैगोर, अमरिंदर सिंह राजा, गुरजीत सिंह औजिला, हिबी ईडन, डीन कुरियकोज, प्रशांत पडोले, किरण कुमार रेड्डी और सीपीएम के एस वेंकटेशन शामिल हैं।

यह भी देखें : कैब ड्राइवर का अपहरण करने की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2