KBP Times

संसद में राहुल गांधी लगातार केन्द्र सरकार पर हावी, आर्मी चीफ की किताब और अब ट्रेड डील पर घेरा

Rahul Gandhi in Parliament

Parliament Session : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार केन्द्र सरकार पर हावी हो रहे हैं। पहले आर्मी चीफ नरवणे की किताब के एक हिस्से में चीनी सेना के भारतीय सीमा में प्रवेश को लेकर पीएम मोदी द्वारा दिए गए निर्देश पर राहुल गांधी ने पीएम को कमजोर बताया और विपक्ष तीन दिन तक लगातार केन्द्र सरकार को घेरता रहा। केन्द्र की ओर से ग्रहमंत्री सहित वाणिज्य मंत्री तक ने सामने आकर जवाब दिया कि किताब अभी प्रकाशित नहीं हुई है लेकिन राहुल गांधी दूसरे ही दिन पेंगुइन प्रकाशन से प्रकाशित किताब लेकर संसद में पहुंच गए। बुधवार को लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा- हम युद्ध के दौर में जी रहे हैं। गाजा में युद्ध, रूस-यूक्रेन के बीच चल रही है। चीन अमेरिका को चैलेंज कर जा रहा है। अब एनर्जी और फाइनेंस को हथियार बना दिया गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच ऑपरेशन सिंदूर भी चल रहा है।

हम युद्व के दौर में हैं

राहुल गांधी ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा हैं कि युद्ध का युग समाप्त हो गया है, लेकिन हम युद्ध के युग में प्रवेश कर रहे हैं। देश के बजट में दुनियाभर के संघर्षों के असर से निपटने को लेकर कुछ नहीं कहा गया है। बजट में एनर्जी और फाइनेंस को वेपनाइजेशन के बारे में कुछ नहीं है।

अमेरिका को सुपरपावर बने रहने के भारतीय डेटा चाहिए 

राहुल गांधी ने कहा- अगर अमेरिकी चाहते हैं कि उनके पास सुपरपावर रहे, अपने डॉलर की रक्षा करना चाहते हैं, तो इसके लिए भारतीय डेटा बहुत जरूरी है। हमारी आबादी एक ताकत है, लेकिन तभी जब आप यह समझें कि डेटा कितने जरूरी हैं। अगर इंडिया ब्लॉक राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ बातचीत कर रहा होता, तो हम कहते कि इस डील में सबसे अहम भारतीय डेटा है

भारत के डेटा पर अमेरिका और चीन की नजर

राहुल गांधी ने कहा, “देश के 140 करोड़ लोगों के पास बहुत बड़ा चैलेंज है। भारत से एक बहुत बड़ा डेटा जेनरेट रहा है। AI के आने से एक बहुत बड़ा संकट दिख रहा है। पुराने सिस्टम को चुनौती दी जा रही है। AI के लिए डेटा पेट्रोल की तरह है। बजट में कुछ नहीं है।”

नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा, “डॉलर को बचाने के लिए अमेरिका को डेटा चाहिए। अमेरिका और चीन की नजर भारत के डेटा पर है। हम होते तो कहते कि हमें अपना डेटा बचाना है। मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण लोग हैं। वे क्या सोचते हैं, क्या करते हैं, यह जरूरी है। हमारे लोग ही हमारी सबसे बड़ी संपत्ति हैं।”

8 विपक्षी सांसदों का निलंबन नहीं होगा वापस 

लोकसभा से निलंबित विपक्ष के आठ सांसदों का निलंबन वापस नहीं होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार के सूत्रों ने कहा है कि इनका निलंबन पूरे बजट सत्र के लिए है जो दो अप्रैल को खत्म हो रहा है।

कांग्रेस के 7 और सीपीएम के एक सांसद को तीन फरवरी को निलंबित किया गया था। इन सांसदों पर राहुल गांधी को न बोलने देने के विरोध में हंगामा करने का आरोप है। सांसदों ने चेयर पर कागज फाड़ कर फेंके थे।

निलंबित हुए सांसदों में कांग्रेस से मणिक्कम टैगोर, अमरिंदर सिंह राजा, गुरजीत सिंह औजिला, हिबी ईडन, डीन कुरियकोज, प्रशांत पडोले, किरण कुमार रेड्डी और सीपीएम के एस वेंकटेशन शामिल हैं।

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Search Operation

पुंछ में सेना की तलाशी अभियान में 7 संदिग्ध IED मिले, लाइट मशीन गन की मैगजीन भी मिली

India-Pakistan

UN में भारत ने पाक को लगाई फटकार, कहा- पाकिस्तान अल्पसंख्यकों पर नसीहत न दे

Shradda model

लखनऊ में शिवा शर्मा की मौत के मामले में मॉडल श्रद्वा, उसकी बहन और ड्राइवर को जेल

Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले-कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएगी, प्रदर्शन और धरने से कुछ नहीं होगा

2

2