KBP Times

बलूच लड़ाकों ने पाक के दस शहरों पर किया हमला, 12 सैनिकों की मौत, गोलाबारी जारी

baluchistan

Big World News : बलूचिस्तान के बलूच लड़ाकों ने बगावत का बिगुल बजाते हुए पाक के दस शहरों पर हमला कर दिया जिसमें दस पाक सैनिकों की मौत हो जाने के समाचार मिले हैं। बताया जा रहा है पाकिस्तान का बलूचिस्तान प्रांत एक बार फिर युद्ध का मैदान बन गया है, जहां बलूच लड़ाकों ने शनिवार 31 जनवरी को एक साथ 10 शहरों में पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी आईएसआई के ठिकानों पर हमला कर दिया. इस हमले को बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने ऑपरेशन हेरोफ का दूसरा चरण करार दिया है.

बीएलए के बयान में बताया गया कि उसके लड़ाकों ने एक साथ बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा, नोशकी, माष्टुंग, दलबदिन, कलाट, खारन, ग्वादर, पसनी, टंप और बुलेडा शहरों में स्थित पाकिस्तानी सेना और आईएसआई के अड्डों पर हमला किया है. क्वेटा, पसनी, ग्वादर, नोशकी और दलबदिन पर किया गया हमला फिदायीन था, जिसे बीएलए की मजीद ब्रिगेड ने अंजाम दिया है. हमले के दौरान यहां स्थित सेना के कैम्प मे भी बलूच लड़ाके घुस गए थे.

बीएलए का दावा- 12 से ज्यादा पाक सैनिकों की मौत

बलूच लिबरेशन आर्मी के मुताबिक, उसके हमले में अब तक 12 से ज़्यादा पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो चुकी है. साथ ही माष्टुंग और कलाट में बीएलए के लड़ाकों ने पाकिस्तानी पुलिस की इमारतों पर भी कब्ज़ा करके उन्हें खदेड़ दिया है और समुद्र की तरफ जाने वाले कई हाईवे पर भी हमला किया है ताकि सेना की टुकड़ी की मूवमेंट को रोका जा सके. बीएलए के मुताबिक़, ऑपरेशन हेरोफ 2.0 के तहत किए गए हमलों को उसके फतह स्क्वाड, मजीद ब्रिगेड,ने अंजाम दिया था.

यह भी पढ़ें : कांगो में रुबाया खदान ढहने से 200 से अधिक लोगों की मौत

पाक सेना ने अबतक नहीं दिया कोई बयान

इस पूरे मामले पर अब तक पाकिस्तानी सेना ने कोई बयान नहीं जारी किया है, लेकिन जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी सेना और बीएलए के लड़ाकों के बीच गोलीबारी जारी है और लगभग 12 के आस-पास पाकिस्तानी सेना के सैनिक मारे जा चुके हैं और 3 बीएलए लड़ाकों की भी मौत हो चुकी है. अकेले क्वेटा में 7 पुलिसकर्मियों की मौत बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के हमले में हुई है.

बलूचिस्तान के 10 शहरों में हमले

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शनिवार सुबह 6 बजे से बलूच लिबरेशन आर्मी बलूचिस्तान के 10 शहरों के अलग अलग इलाकों में लगातार हमले कर रही है. साथ ही बलूच लिबरेशन आर्मी ने नोशकी के डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद हुसैन को भी बंधक बना लिया और उनकी वीडियो जारी किया, जिसमें मोहम्मद हुसैन ख़ुद के बलूच लड़ाकों के क़ब्ज़े में होने की बात स्वीकार रहे हैं.

यह भी देखें : “इंजेक्शन लगाने के 30 सेकंड…” साध्वी प्रेम बाईसा की मौ*त को लेकर खुला बड़ा राज !

जानकारी के मुताबिक, सबसे ज्यादा हालात खराब बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में हैं जहां बलूच लड़कों ने एक बैंक को लूटने के बाद वहां पर धमाका किया, साथ ही सड़कों पर भी बलूच लड़ाके खुलेआम हथियारों के साथ घूमते दिख रहे हैं और पुलिस के कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Houti attack

हूती विद्रोहियों का सऊदी जहाजों पर हमला, बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट में तनाव, अमेरिका ने दी साइबर अटैक की चेतावनी

CJP Protest

“BJP के गुंडे पत्थरबाजी कर रहे…” CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का आरोप, PM से भी मांगा इस्तीफा

Narendra Modi

“पेपर लीक के दोषियों को मिलेगा कठोर दंड, बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट…” PM मोदी का बड़ा ऐलान

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

2

2