KBP Times

बंगाल के CM होंगे सुवेंदु अधिकारी, विधायक दल के नेता चुने गए, अमित शाह ने किया ऐलान

West Bengal New CM

West Bengal New CM: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है. बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद सरकार गठन की तैयारियां तेज हो गई. नई बीजेपी सरकार में सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री होंगे. कोलकाता के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित विधायक दल की बैठक में सुवेंदु अधिकारी को नेता चुना गया है. बैठक के बाद अमित शाह ने उनके नाम का ऐलान किया है. अमित शाह ने नए विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि इतना बड़ा विधायक दल देखकर मन, आत्मा, शरीर सबके अंदर खुशी की लहर है. इसके लिए मैं बंगाल की जनता को कोटि-कोटि धन्यवाद देता हूं. जिस तरह का माहौल सीपीआई के समय में था, ममता ने इसे गहरे भय में बदल दिया. वहां मत की अभिव्यक्ति लगभग असंभव थी.हिंसा, क्ररता के यहां सैंकड़ों उदाहरण मिलते हैं. बंगाल की जनता ने जो अपेक्षाएं रखी है हम उसको पूरा करने की कोशिश करेंगे कि जनता के भरोसे को थोड़ा भी ठेस न पहुंचे.

सुवेंदु अधिकारी आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत करने के लिए कोलकाता एयरपोर्ट पर पहुंचे. इस दौरान अमित शाह ने सुवेंदु अधिकारी को पीठ थपथपाते हुए बधाई, जिसके बाद उन्हें अपनी गाड़ी में साथ ले गए. यही वाक्या अमित शाह का सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री की रेस में आगे बढ़ने के लिए ग्रीन सिग्नल माना जा रहा है. रवींद्र जयंती के मौके पर कोलकाता के बिग्रेड परेड ग्राउंड में कल मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और एनडीए के कई बड़े नेता शामिल होंगे.

26 साल से डिप्टी सीएम का पद खाली

वहीं बताया जा रहा है कि रूपा गांगुली को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है. वहीं दूसरे डिप्टी सीएम उत्तर बंगाल की तरफ से हो सकते हैं. सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भवानीपुर से हराया है. वे नंद्रीग्राम से भी लगातार दूसरी बार चुनाव जीते. 2021 में भी सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी ने हराया था. बीजेपी ने 207 सीटों पर जीत दर्ज की है.

पश्चिम बंगाल में पिछले 26 साल से डिप्टी सीएम का पद खाली है. 5 नवंबर 2000 तक दिवंगत सीपीएम नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य, ज्योति बसु की सरकार में डिप्टी सीएम रहने वाले आखिरी नेता थे. बंगाल में अभी तक केवल तीन उपमुख्यमंत्री रहे हैं. जिसमें पहले ज्योति बसु, बिजॉय सिंह नाहर और बुद्धदेव भट्टाचार्य शामिल है. ज्योति बसु पहली बार 1 मार्च 1967 से 21 नवंबर 1967 तक बंगाल के उपमुख्यमंत्री रहे. उस समय अजय कुमार मुखर्जी बंगाल के मुख्यमंत्री थे. इसके बाद वह 25 फरवरी 1969 से 16 मार्च 1970 तक दूसरी बार पद पर रहे. दूसरे नंबर कांग्रेस नेता बिजॉय सिंह नाहर 2 अप्रैल 1970 से 28 जून 1971 तक उपमुख्यमंत्री रहे. तीसरे नंबर पर CPI(M) बुद्धदेव भट्टाचार्य 12 जनवरी 1999 से 5 नवंबर 2000 तक उपमुख्यमंत्री थे. उस समय ज्योति बसु मुख्यमंत्री पद पर थे.

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने बोला हमला, कहा- डॉक्टर से अच्छे तरीके से इलाज…

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2