KBP Times

अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने बोला हमला, कहा- डॉक्टर से अच्छे तरीके से इलाज…

UP Digital Population Census:

UP Digital Population Census:उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनगणना पर बोलते हुए समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि जनगणना में विलंब इसलिए हुआ क्योंकि बीच में जब यह होनी थी तब कोरोना का संकट आ गया था. इस जनगणना में जाति का भी कॉलम है, जिसका लोगों को इंतजार था. मैं सभी से अपील करूंगा कि इसमें हिस्सा लें, जनगणना के कार्यक्रम को सफल बनाएं. विपक्ष सवाल उठा रहा था कि यह नहीं हो रही तो मैं अखिलेश यादव को बताना चाहता हूं कि सभी जानकारी जनगणना आयोग को दी जाएगी. अखिलेश यादव जो 2024 में गुब्बारे की तरह फूले थे उसकी हवा 2024 से ही निकलनी शुरू हो गई थी और 2026 में ममता बनर्जी चुनाव हार गई. इसके बाद भी अखिलेश यादव का पश्चिम बंगाल जाना दिखाता है कि तनाव बहुत ज्यादा है, 2027 तो दूर 2047 तक भी समाजवादी पार्टी की सत्ता में वापसी की कोई संभावना नहीं है.

उन्होंने कहा कि लोगों को बहुत दिनों से इंतज़ार था और अभी जो जनगणना है वो जनगणना नहीं बल्कि भवनों की गणना है और भवनों की गणना के क्रम में आज मुझे भी इसमें हिस्सा लेने का मौका मिला. देश-प्रदेश इसका इंतज़ार कर रहे थे. लेकिन इस बार भवनों की गणना के बाद जो जनगणना होगी, उस जनगणना में जाति जनगणना को भी जोड़ने का काम किया गया है. तो इसका हम स्वागत करते हैं.

“अखिलेश को अच्छे इलाज की आवश्यकता”
अखिलेश पर निशाना साधते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा कि 2014 में पहली बार भारतीय जनता पार्टी को देश में बहुमत मिला और नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने, जितनी खुशी उस समय थी, 2017 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में एकदम त्रासदी थी, दंगे थे, गुंडागर्दी थी, अपराध था, माफियाओं का बोलबाला था, भ्रष्टाचार था, उस समय हम लोगों ने नारा लगाया था ‘ना गुंडागर्दी, ना भ्रष्टाचार, अबकी बार भाजपा सरकार’, तो जनता ने हमें आशीर्वाद दिया था. जो खुशी हमें 2017 में मिली थी, वही खुशी 2026 में है, जब पश्चिम बंगाल में हम दो-तिहाई से अधिक बहुमत के साथ, इस बार विजय प्राप्त किए हैं.

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का इस समय बहुत अच्छे डॉक्टर से बहुत अच्छे तरीके से इलाज की आवश्यकता है. जिस दिन से रिजल्ट आया है पश्चिम बंगाल का और असम का, उस दिन से वो हताशा के गर्त में डूब गए हैं. मैंने कहीं ऐसा इतिहास में भी नहीं देखा है कि कोई पार्टी चुनाव में हार गई हो और हारने के बाद वो कहे कि मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दूंगी, ऐसी ममता बनर्जी ही थी.

यह भी पढ़ें: थलापति विजय के समर्थन में उतरे उमर अब्दुल्ला, कांग्रेस, शिवसेना (UBT) और CPI, राज्यपाल पर खड़े किए सवाल

“INDI गठबंधन के लोग पूरी तरह हताश-निराश हैं”
वहीं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि जनगणना का प्रथम चरण चल रहा है. मैं प्रदेशवासियों से अपील करता हूं कि सभी लोग जनगणना प्रपत्र ऑनलाइन या फिजिकल भर करके जनगणना की प्रक्रिया को शीघ्र-अतिशीघ्र पूरा करें. जिससे जनगणना पूरी हो करके और आगे जो संवैधानिक कार्य हैं वो पूरे हो सकें. आज जनगणना प्रपत्र हमने ऑनलाइन भर दिया है. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता हों, चाहे तृणमूल कांग्रेस के नेता हों या कांग्रेस पार्टी के नेता हों, INDI गठबंधन के लोग पूरी तरह से हताश और कुछ निराश हैं. अब दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकास की ओर आगे बढ़ेगा. पश्चिम बंगाल जो आजादी के बाद पीछे धकेला गया था वो मुख्य धारा में आएगा. वहां का इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर होगा, लॉ एंड ऑर्डर बेहतर होगा. पश्चिम बंगाल विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2