KBP Times

पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में PM मोदी का TMC पर हमला, कहा- भारत का भाग्य बदलने का चुनाव…

Narendra Modi

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर में आज (27 अप्रैल) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि बंगाल में मैं जहां-जहां गया हूं. वहां बंगाल के लोगों के मिजाज को देखकर मैं कह सकता हूं कि 4 मई के नतीजों के बाद भाजपा के शपथ ग्रहण समारोह में मुझे आना ही है. मेरा उत्साह और बढ़ जाता है. मुझे आप सभी के बीच रहने में सुकून मिलता है. आप सभी मेरा परिवार हैं. जब जनवरी 2024 में अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन हुआ था तब मैंने 11 दिनों का अनुष्ठान किया था. इस चुनाव में मुझे वैसी ही अनुभूति हुई है जैसी किसी देवी मंदिर के दर्शन के समय होती है. इसके पीछे बंगाल के प्रति मेरा लगाव है.

“TMC को हराना ही होगा”
PM मोदी ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल का यह चुनाव बंगाल के साथ-साथ पूर्वी भारत का भाग्य बदलने का चुनाव है. अतीत में जब भारत समृद्ध था, उस समय इसके 3 मजबूत स्तंभ थे अंग, बंग और कलिंग यानी बिहार, बंगाल और ओडिशा. आज भारत विकसित होने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है तो इसके लिए अंग, बंग और कलिंग का मजबूत होना जरूरी है. इस चुनाव में TMC के नेताओं ने एक बार भी मां, माटी और मानुष का नाम तक नहीं लिया है. जिस नारे के साथ TMC ने बंगाल में सरकार बनाई थी, इन्होंने वह नारा भुला दिया है. इन्होंने नारी की सुरक्षा और किसानों के लिए कुछ नहीं किया. TMC का फॉर्मूला है झूठ बोलो और गालियां दो. उन्होंने कहा कि TMC के पास बंगाल के भविष्य का रोड मैप नहीं है. यहां TMC के सिंडिकेट की फैक्ट्रियों का विस्तार हो रहा है. यह है TMC का महा-जंगलराज. TMC को हराना ही होगा. भाजपा यहां जनता जनार्दन का राज लाएगी.

यह भी पढ़ें: राघव चड्ढा ने वीडियो जारी कर बताया क्यों छोड़ी बीजेपी? कहा- 1-2 व्यक्ति गलत हो सकते हैं लेकिन 7 नहीं…

“इस दायित्व से मैं पीछे नहीं हटूंगा”
प्रधानमंत्री ने कहा कि यही बंगाल, यही प्रेसिडेंसी रीजन है, जिसने जनसंघ को राजनीतिक आधार दिया था. बंगाल ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सांसद चुना था और उनकी प्रेरणा बीजेपी का संकल्प बन गई है. जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाकर हमने डॉक्टर मुखर्जी का एक संकल्प पूरा किया है. अब हमारे सामने डॉक्टर मुखर्जी का एक और संकल्प है- वो संकल्प है बंगाल की समृद्धि और शरणार्थियों की समस्याओं का पूरा-पूरा समाधान और बंगाल में बनने जा रही बीजेपी सरकार डॉक्टर मुखर्जी के इस संकल्प को पूरा करके दिखाएगी. बंगाल की सेवा करना, बंगाल को सुरक्षित करना, बंगाल के सामने उपस्थित एक विराट चुनौती से बंगाल को बचाना, ये मेरे भाग्य में भी है और मेरा दायित्व भी है और इस दायित्व से मैं पीछे नहीं हटूंगा. आज भारत जब विकसित होने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है, तो अंग, बंग, कलिंग का भी मजबूत होना बहुत जरुरी है.

“बेटियों को सरकारी नौकरी में 33% आरक्षण मिलेगा”
उन्होंने कहा कि बंगाल भाजपा सरकार महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान 21 हजार रुपए की मदद देगी. बेटियों को सरकारी नौकरी में 33% आरक्षण मिलेगा. मोदी ने गरीब परिवार की बहन और बेटियों के लिए मुफ्त इलाज और अनाज की सुविधा दी है. भाजपा की पहली कैबिनेट मीटिंग में आयुष्मान भारत योजना को लागू करने का निर्णय लिया जाएगा. इसमें बुजुर्गों को 5 लाख रुपए का मुफ्त इलाज दिया जाएगा.

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Jhandu Kumar

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026; भारत को पैरा पावरलिफ्टिंग में मिला कांस्य पदक , बॉक्सिंग में भी जीत

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

2

2