Israel US Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है. भारत में अमेरिकी दूतावास ने एक्स पर ट्रंप की टिप्पणी को साझा किया. जिसमें लिखा है भारत के साथ हमारे शानदार रिश्ते आगे और भी मजबूत होंगे. प्रधानमंत्री मोदी और मैं दो ऐसे लोग हैं जो काम पूरा करते हैं, यह बात ज़्यादातर लोगों के लिए नहीं कही जा सकती. बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत के प्रधानमंत्री को लेकर यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है जब मिडिल-ईस्ट में तनाव चरम पर है और भारत-अमेरिका के बीच ईरान विवाद, होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर चर्चा जारी है.
पहले ट्रंप पीएम मोदी से फोन पर कर चुके बात
बता दें कि इससे पहले बीते मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की थी. इसके बाद पीएम मोदी एक्स पर पोस्ट कर जानकारी देते हुए लिखा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने मुझे फोन किया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर हमारी उपयोगी चर्चा हुई. भारत जल्द से जल्द वहां तनाव को खत्म करने और शांति की बहाली का समर्थन करता है. होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला, सुरक्षित और सुलक्ष बनाए रखना पूरे विश्व के लिए जरूरी है.
गौरतबल है कि मिडिल-ईस्ट युद्ध में भारत सीधे तौर पर शामिल नहीं है. लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा डी-एस्केलेशन, शांति बहाली और होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित रखने की अपील की है. भारत के इजरायल, अमेरिका और ईरान तीनों के साथ ही अच्छे संबंध है. ऐसे में शांति प्रयासों में भारत की भूमिका अहम हो सकती है.
यह भी पढ़ें: ईरान ने भारत सहित चीन, रुस और पाक के जहाजों को होर्मुज से गुज़रने की दी इजाज़त
मिडिल-ईस्ट युद्ध के बीच अमेरिकी कूटनीति
23 मार्च को अमेरिका ने 5 दिनों के लिए ईरान पर हमले रोकने को कहा.
24 मार्च को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से फोन पर बातचीत कर भारत को विश्वास में लेने की कोशिश की.
अमेरिका से भारत के शीर्ष स्तर पर संपर्क का यह पहला सीधा प्रयास था, लेकिन पाकिस्तान की दागदार छवि के बीच शांति प्रयासों के दावों का कोई असर दिखचा नजर नहीं आया.
फिर अमेरिका ने अचानक 10 दिनों के लिए ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमला रोकने की बात कह दी.



