KBP Times

होर्मुज पर बढ़ा टकराव : अमेरिका की नाकेबंदी चेतावनी के बाद चीन का तीखा रुख, कहा- हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं…

Hormuz Strait Crisis

Hormuz Strait Crisis:पाकिस्तान के इस्लामाबाद में वार्ता बेनतीजा रहने के बाद अमेरिका-ईरान के बीच वापस तनाव बढ़ता नजर आ रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट में नाकेबंदी का ऐलान कर हालात को गंभीर बना दिया है. ट्रंप की धमकी पर चीन का होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बड़ा बयान सामने आया है. चीन के रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जून के कहा कि उनका देश वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध है और मध्य पूर्व की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में चीनी जहाजों की आवाजाही जारी है और ईरान के साथ उनके व्यापारिक और ऊर्जा समझौते कायम रहेंगे. डोंग जून ने दो टूक कहा कि हम अपेक्षा करते हैं कि कोई भी हमारे मामलों में दखल न दे.

वहीं दूसरी तरफ चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने ईरान को हथियार सप्लाई करने के आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. उन्होंने आरोपों को बेबुनियाद और निराधार बताया है. साथ ही कहा कि चीन सैन्य निर्यात के मामले में हमेशा जिम्मेदार नीति अपनाता है और अंतरराष्ट्रीय नियमों का सख्ती से पालन करता है.

ट्रंप ने किया था होर्मुज स्ट्रेट पर नाकेबंदी का ऐलान
इस्लामाबाद में वार्ता विफल होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर घोषणा की थी कि अमेरिका अब होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों को रोकने से नहीं हिचकेगा. दो पोस्ट में ट्रंप ने दावा किया कि बैठक में ज्यादातर मुद्दों पर सहमति बनी, लेकिन होर्मुज और न्यूक्लियर पर बात नहीं बन पाई. उन्होंने लिखा, इस वजह से यूनाइटेड स्टेट्स नेवी होर्मुज स्ट्रेट में प्रवेश करने या उससे बाहर निकलने की कोशिश करने वाले किसी भी जहाज को ब्लॉक(रोकने) करने की प्रक्रिया शुरू कर देगी.

यह भी पढ़ें: इस्लामाबाद में वार्ता फेल होने के बाद अमेरिका का होर्मुज स्ट्रेट पर नाकेबंदी का ऐलान, ट्रंप का दावा- ईरान की नौसेना खत्म

‘जबरदस्ती वसूली’ का आरोप
ट्रंप ने ईरान पर अंतरराष्ट्रीय जहाजों से अवैध वसूली करने का आरोप लगाया और इसे जबरदस्ती वसूली की चाल बताया. उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी जहाज ईरान को भुगतान करेगा, उसे खुले समुद्र में सुरक्षित रास्ता नहीं मिलेगा. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि स्ट्रेट में बिछाई गई संभावित बारूदी सुरंगों को नष्ट किया जाएगा.

ट्रंप बोले- ईरान नहीं कर सकता अवैध वसूली
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार, ब्लॉकेड(घेराबंदी) जल्द शुरू हो जाएगी. इस ब्लॉकेड में अन्य देश भी शामिल होंगे. ईरान को अवैध वसूली से फायदा उठाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. हम पूरी तरह से तैयार और मुस्तैद हैं. हमारी सेना ईरान का जो कुछ भी थोड़ा बहुत बचा-खुचा हिस्सा है उसे पूरी तरह खत्म कर देगी.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2