KBP Times

केंद्रीय मंत्री मुरुगन ने दिया इस्तीफा, राज्यसभा की सदस्यता भी छोड़ी; कहा- तमिलनाडु में करेंगे BJP को मजबूत

Murugan Resign

Resign by Murugan : केंद्रीय सूचना और प्रसारण, संसदीय कार्य राज्य मंत्री एल मुरुगन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पीएम मोदी को 5 पेज की चिट्‌ठी में उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता भी छोड़ने की बात कही है। तमिलनाडु के रहने वाले मुरुगन मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं। उनका कार्यकाल अप्रैल 2030 तक था। पीएम मोदी को मुरुगन ने चिट्‌ठी में लिखा है कि मुझे जिम्मेदारियों से मुक्त किया जाए। मैं तमिलनाडु में भाजपा को मजबूत करने के लिए अपना समय देना चाहता हूं।

राष्ट्र पहले, पार्टी दूसरे और खुद सबसे आखिर में

मुरुगन ने लिखा- आपके नेतृत्व में देश और तमिलनाडु की सेवा करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है। वे गरीब परिवार से आते हैं और उनके माता-पिता मजदूरी करते थे। भाजपा और एबीवीपी में करीब 30 साल काम करते हुए उनका मूल मंत्र रहा है कि राष्ट्र पहले, पार्टी दूसरे और खुद सबसे आखिर में। मंत्री और सांसद के रूप में जिम्मेदारी देने के लिए आपका आभार।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी के प्रत्याशी से हारे थे

इसी साल 4 मई को आए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के परिणामों में केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन तमिलनाडु की अविनाशी सीट से किस्मत आजमा रहे थे। वे दूसरे नंबर पर रहे। उन्हें 56,200 से ज्यादा वोट मिले। सीएम विजय की टीवीके (थलापति विजय की पार्टी) के प्रत्याशी कमाली एस. से वह 15373 वोटों से हार गए थे।

हम फावड़ा चलाकर ही खुश

केन्द्रीय मंत्री मुरुगन के माता-पिता दिहाड़ी मजदूरी करते थे, मुरुगन मंत्री बने तो कहा था कि हम फावड़ा चलाकर ही खुश हैं। उनके माता पता तमिलनाडु में नमक्कल जिले के कुनूर गांव में दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। एल मुरुगन के पिता लोगनाथन और मां वरुदम्मल गांव में अपने छोटे से घर में रहते हैं। वह अनुसूचित जाति के अरुंथथियार समुदाय से आते हैं। बेटे के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद भी उनकी दिनचर्या में बदलाव नहीं आया था।

बेटा मंत्री बनने के बाद भी काम नहीं रोका

गांव वाले बताते हैं कि बेटे के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष होने के बाद भी लोगनाथन कोरोना महामारी के टीके के लिए आम लोगों की तरह कतार में लगे थे। मुरुगन की मां वरुदम्मल ने तब कहा था- हमने अपने बेटे का भविष्य बनाने के लिए कुछ नहीं किया, लेकिन आज उसने जो जगह कमाई है, वह उसी की मेहनत हैं। हमें उस पर गर्व है। हम खेतों में काम कर रहे थे। मंत्री बनने की खबर सुनने के बाद भी दोनों ने काम रोका नहीं था।

यह भी पढ़ें –पंजाब में नशीली दवाएं बेचने का विरोध करने पर एक्टिविस्ट की हत्या, समर्थकों ने आरोपी की दुकान तोड़ी

यह भी देखें – दशहरे से पहले रावण पर महंगाई की मार, जयपुर में 60 हजार तक पहुंचे पुतलों के दाम | Dussehra 2026

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Cartoon

मास्टर जी सावधानी रखना…

selection commettee

BCCI में फेरबदल; प्रज्ञान ओझा चीफ सिलेक्टर बने, कमेटी में रमेश पोवर को किया शामिल

Questions of Oppositions

सत्ता से सवाल पूछने वाले खुद पर आरोपों का जवाब देंगे कब ?

Meta

केन्द्र सरकार ने मेटा से कहा-एक तरफा नैरेटिव वाला कंटेंट नहीं हो, एल्गोरिदम की करें समीक्षा

Blast in pickup

भीलवाड़ा में विस्फोटक से भरी पिकअप में ब्लास्ट; ड्राइवर की मौत, धमाके से गाड़ी के परखच्चे उड़े

Navratri in Udaipur

उदयपुर में नवरात्र विशेष कार्यक्रम की धूम, नवदुर्गा के नौ स्वरूपों की प्रस्तुति ने मोहा मन

Share Market down today

शेयर मार्किट में आज सेंसेक्स 1000 अंक गिरा, निफ्टी में भी 300 अंक की गिरावट

attackers identified

टाइगर श्राफ के हमलावरों की हुई पहचान, अनिल पंडित ने ऑडियो मैसेज में फिर दी धमकी

Para Asian Games

Para Asian Games- भारत की मोना ने गोल्ड और अवनी ने सिल्वर जीता

2

2