KBP Times

‘ठाकरे ब्रदर्स’ 20 साल बाद फिर एक साथ, बोले- मुंबई को तोड़ रहे दिल्ली में बैठे लोग

Uddhav Thackeray Raj Thackeray Alliance: महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव से पहले से पहले बड़ा बदलाव देखने को मिला है. प्रदेश की राजनीति में दो भाईयों के बीच की दीवार अब टूट गई है. ठाकरे ब्रदर्स 20 साल बाद एक साथ आ गए हैं. 20 साल पहले उद्धव ठाकरे से मतभेद के चलते शिवसेना छोड़कर राज ठाकरे ने एमएनएस पार्टी बनाई थी.

हमें मराठियों का बलिदान और संघर्ष याद है

मुंबई में आज (24 दिसंबर) उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस (Uddhav Thackeray Raj Thackeray Alliance) कर गठबंधन का औपचारिक ऐलान किया है. इस दौरान शिवाजी पार्क में उद्धव ठाकरे के साथ उनके बेटे आदित्य और राज ठाकरे के साथ उनके बेटे अमित भी थे. प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमारी सोच एक है. हमें मराठियों का बलिदान और संघर्ष याद है. इसलिए हम दोनों भाई एकसाथ आए हैं.

मुंबई को कोई भी मराठी मानुस से नहीं छीन सकता

उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray Raj Thackeray Alliance) ने कुछ लोगों पर मुंबई को बर्बाद करने की कोशिश का भी आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि हम अगर आपस में लड़ते रहे तो हुतात्मा का अपमान होगा. मुंबई को कोई भी मराठी मानुस से नहीं छीन सकता. बीजेपी ने तब कहा था बंटोगे तो कटोगे. अब मैं मराठी मानुस को बुला रहा हूं. अगर वो चूक गए तो वे बंट जाएंगे.

मेरी राजनीतिक हत्या की कोशिश…” विधायक निधि कथित भ्रष्टाचार मामले को लेकर MLA रितु बनावत का बड़ा बयान

महाराष्ट्र किसी भी गलतफहमी या लड़ाई से बड़ा

वहीं राज ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र (Uddhav Thackeray Raj Thackeray Alliance) किसी भी गलतफहमी या लड़ाई से बड़ा है. यहीं से हमने शुरुआत की है. उन्होंने कहा कि यहां यह बताने के लिए नहीं आए कि कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा. आज की बैठक के बाद हम नगर निगमों के लिए भी घोषणा करेंगे. ठाकरे ने इस बात पर जोर दिया कि मुंबई का मेयर मराठी यानी महाराष्ट्रीयन ही होगा और वह हमारे दल से होगा.

Relu Ram Poonia Murder Case: प्रॉपर्टी के लिए एक बेटी ने अपने ही घर को बना दिया श्मशान

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi Bithday

देश के अनेक राज्यों में PM मोदी के जन्मदिन पर कार्यक्रम; कहीं पूजा, कहीं दीपोत्सव, गुजरात से यूपी तक बाईक रैली

UPI payment

UPI पेमेंट से MDR पर व्यापारियों में चिंता, कम मार्जिन वाले कारोबार को नुकसान

Kissan Mahapanchayat

ईसरदा बांध परियोजना को लेकर कोडियाई में किसान महापंचायत, खुली नहर की जगह पाइपलाइन से पानी पहुंचाने की मांग

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडू सरकार से कहा-हिन्दी भाषा को लेकर सोच में लाएं बदलाव

Akhilesh Yadav Statement

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किया विश्वकर्मा जयंती पर छुट्टी का वादा, मंदिर भी बनवाएंगे

IIFA Awards in abu dhabi

अबू धाबी में होगा IIFA अवार्ड्स-2027, बॉलीवुड के कई सितारों से सजेगा कार्यक्रम

SI Re-Exam by RPSC

SI भर्ती Re- Exam -2021 रविवार 20 सितंबर को, 11 जिलों में बनाए 666 सेंटर

Re-Polling Result

जयपुर नगर-निगम की री-पोलिंग में चारों सीटों पर कांग्रेस जीती

AI Technology

AI को लेकर बहस तेज; विकास की रफ्तार तेज रखी जाए या धीमी लेकिन हो इंसानी कंट्रोल

2

2