KBP Times

थलपति विजय को प्रधानमंत्री देखना चाहती है TVK, कांग्रेस ने कसा तंज- 272 सांसदों का समर्थन…

Thalapathy Vijay

Thalapathy Vijay: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय यानी थलपति विजय को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है. दरअसल, थलपति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) उन्हें देश के प्रधानमंत्री के तौर पर देख रही है. इसी बीच कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा कांग्रेस के दावे पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के लिए किसी भी नेता या गठबंधन के पास लोकसभा में 272 सांसदों के समर्थन की जरूरत होती है. कार्ति चिदंबरम के मुताबिक किसी भी राजनीतिक दल के पास अगर 272 सांसदों का समर्थन होता है तो वो गठबंधन का नेता प्रधानमंत्री बन सकता है. TVK एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो एक बड़े फिल्म स्टार के इर्द-गिर्द केंद्रित है. वो अपने नेता को लेकर अपनी उम्मीदें, सपने और महत्वाकांक्षाएं रख सकती है.

वहीं इससे पहले तमिलनाडु कांग्रेस प्रमुख मणिकम टैगोर की भी सीएम विजय पर टिप्पणी कर चुके हैं. उन्होंने कहा था कि टीवीके के नेता अभी भी फैन क्लब वाली सोच में हैं और ऐसी सोच को बदलना आसान नहीं है. उन्होंने कहा कि देश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों से सभी परिचित हैं. मणिकम टैगोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर विपक्ष की शक्तियां कम करने की कोशिश का भी आरोप लगाया.

कांग्रेस ने फिर दोहराया PM पद के लिए राहुल गांधी का नाम
कांग्रेस की ओर से लगातार राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के लिए अपने प्रमुख चेहरे के तौर पर पेश किया जा रहा है. तमिलनाडु कांग्रेस प्रमुख मणिकम टैगोर ने 22 अगस्त को राहुल गांधी का नाम दोहराते हुए NEET को लेकर कांग्रेस की पुरानी स्थिति भी बताई थी. टैगोर ने कहा कि राज्य को यह तय करने का अधिकार होना चाहिए कि तकनीकी परीक्षाएं किस तरह आयोजित की जाएं. उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी 2019 के कांग्रेस घोषणापत्र में तमिलनाडु को NEET से मुक्त करने के वादे के प्रमुख सूत्रधार थे. उनके मुताबिक, राहुल गांधी ने वादा किया था कि दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनने पर तमिलनाडु को NEET से छूट दी जाएगी. टैगोर ने यह भी कहा कि तमिलनाडु को राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने से पहले ही NEET में छूट मिलनी चाहिए और मेडिकल कॉलेजों में दाखिले का आधार 12वीं के परीक्षा परिणाम होने चाहिए.

विजय को प्रधानमंत्री बनाने के लिए TVK नेताओं ने दिए कई बयान
तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) की ओर से विजय को प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनाने को लेकर कई बड़े बयान सामने आ चुके हैं. तमिलनाडु सरकार में मंत्री एम. शरतकुमार ने विजय को अगला भारतीय प्रधानमंत्री तक बता दिया था. उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता विजय उनके दिलों और घरों के साथ-साथ सेंट जॉर्ज फोर्ट में भी मुख्यमंत्री हैं और वे अगले भारतीय प्रधानमंत्री हैं. इससे पहले TVK नेता आधव अर्जुन ने भी प्रधानमंत्री पद को लेकर दक्षिण भारत की दावेदारी की बात कही थी.

यह भी पढ़ें: “बेशर्मी की भी एक सीमा होती है…” ‘मछली भोज’ विवाद पर CM योगी का अजय राय पर हमला

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

JPSC JSSC

JPSC-JSSC अभ्यर्थी न्याय मंच ने नेमरा से निकाली सुधार यात्रा, महतो बोले- भ्रष्टाचार को खत्म करना होगा

NITI Aayog Report

“युवाओं में बहुत बेचैनी, निराशा और हताशा…” नीति आयोग की रिपोर्ट पर बोलीं प्रियंका गांधी

Abhijeet Dipke

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर अभिजीत दीपके की चिट्ठी, सभी शिक्षा मंत्रियों से मांगा 6 सवालों का जवाब

Thalapathy Vijay

थलपति विजय को प्रधानमंत्री देखना चाहती है TVK, कांग्रेस ने कसा तंज- 272 सांसदों का समर्थन…

Yogi Adityanath

“बेशर्मी की भी एक सीमा होती है…” ‘मछली भोज’ विवाद पर CM योगी का अजय राय पर हमला

Sugar Price Hike India

चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- एथेनॉल बनाने में गन्ना यूज़…

Vande Mataram Controversy

“देश को बांटने की साजिश…” वंदे मातरम को लेकर शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस पर साधा निशाना

National Space Day 2026

“रिस्क लेने वाले को भरोसा रहता…” स्पेस स्टार्टअप्स के CEO-फाउंडर्स से बातचीत के दौरान बोले PM मोदी

Ashutosh Ranka

“हम पीछे हटने वाले लोग नहीं…” CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका की सरकार को चेतावनी

2

2