KBP Times

विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की, Petitioners में 11 विपक्षी नेताओं के नाम

Petition in supreme court

Petition : एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ कांग्रेस ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। जिसमें राहुल गांधी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव समेत 11 विपक्षी नेता याचिकाकर्ता हैं। बताया जाता है कि याचिका में चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पार्टी बनाया गया है। इससे पहले विपक्ष के नेताओं ने बाराखंबा से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला। करीब एक किमी लंबे मार्च में विपक्ष के नेता बस में, पैदल और वाहन में सवार हुए। इस मार्च में कांग्रेस के सभी मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।

विपक्षी सांसदों ने लिखा पत्र

मार्च के पहले राहुल गांधी ने 40 मिनट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने कहा था कि विपक्ष का मार्च शिवजी की बारात की तरह है, इसमें कोई भी शामिल हो सकता है। रविवार को विपक्षी सांसदों ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत को पत्र लिखा था और ज्ञापन सौंपने के लिए समय मांगा था। लेकिन सीजेआई ने मिलने से इनकार कर दिया था और याचिका दाखिल करने के लिए कहा था।

10 विपक्षी पार्टियों के 11 नेता याचिकाकर्ता

राहुल गांधी — कांग्रेस (INC)

मल्लिकार्जुन खड़गे — कांग्रेस (INC)

सौगत राय — तृणमूल कांग्रेस (TMC)

अखिलेश यादव — समाजवादी पार्टी (SP)

तेजस्वी प्रसाद यादव — राष्ट्रीय जनता दल (RJD)

संजय राउत — (शिवसेना UBT)

एम. ए. बेबी — भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (CPI-M)

डी. राजा — भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)

महुआ माझी — झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM)

सुप्रिया सुले — राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) (NCP-SP)

ई. टी. मोहम्मद बशीर — इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML)

दिल्ली में बंद मेट्रो स्टेशन फिर से खोले गए

कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते सुरक्षा कारणों से बंद किए गए सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट गेट फिर से खोल दिए गए हैं।

प्रदर्शन की जगह बदलकर सरकार बच नहीं सकती

अखिलेश यादव ने कहा- आंदोलन और धरना जारी रहेगा। लोकतंत्र को बचाना हमारी जिम्मेदारी है। ठश्रच्, चुनाव आयोग के साथ मिलकर संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। वह हमेशा सत्ता में बने रहना चाहती है। वे फर्जी वोटर लिस्ट बनाते हैं, फर्जी वोट डालते हैं और चुनाव के नतीजे तैयार करते हैं। सरकार प्रदर्शन की जगह बदलकर खुद को नहीं बचा सकती और न ही प्रदर्शन स्थल बदलने से कथित गड़बड़ियां छिप सकती हैं। हम लोकतंत्र के लिए अपनी आवाज उठाते रहेंगे। संघर्ष जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें – दिल्ली में अब जंतर-मंतर पर नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, तीन नए स्थल बनाए

यह भी देखें – जयपुर के जंगल में स्थित माँ कालक्या का रहस्यमयी और शांत मंदिर

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ethiraj the maker of Singol

ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने वाले एथिराज नहीं रहे; 1947 में नेहरू को मिला, PM मोदी 2023 में संसद लाए

Rijiju and kharge

परिसीमन बिल पर तकरार; रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब-कांग्रेस ने चर्चा के लिए तारीख नहीं दी

Sindoor Khela

मां दुर्गा की विदाई; महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

Rajendra Sen

जयपुर में ऋतु बराला केस में जीरो FIR पर विवाद: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

Weapons by women

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए हथियार अमृतसर से लाए, दो युवतियों ने मुंबई तक पहुंचाया

Hardeep Puri

यौन अपराधी एपस्टीन के साथ अकेले फोटो से घिरे हरदीप पुरी, उठे सवाल

Delhi High Court and CJP

CJP के नेता सौरव और आशुतोष ने हाईकोर्ट से याचिका वापस ली, कोर्ट ने कहा-बॉन्ड की शर्तो का किया उल्लंघन

Home Minister

गृह मंत्री शाह बोले- देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य, देशव्यापी आंदोलन की आवश्यकता

marc rubio

अमेरिका बोला- मतभेद के बावजूद संबंध बनाए रखने पड़ते हैं, विदेश नीति के लिए जरुरी

2

2