KBP Times

गरबा कार्यक्रम में मुस्लिम युवको को प्रवेश का मामला RSS प्रमुख भागवत तक पहुंचा

Garba Program and Mohan bhagwat

Garba Program : गरबा आयोजन में मुस्लिम समाज विशेषकर युवकों को प्रवेश देने या ना देने का विवाद गर्माता जा रहा है। पहले महाराष्ट्र और अब मध्यप्रदेश में भी गरबा आयोजन में मुस्लिम युवकों को प्रवेश पर पाबंदी लगाए जाने की चर्चाएं हैं। इसी बीच भोपाल में मध्य प्रदेश मुस्लिम त्योहार कमेटी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत को पत्र लिखकर उनसे हस्तक्षेप करने और मांर्गदर्शन के लिए लिखा है। कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीशान रहमान की तरफ से लिखे पत्र में हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के गरबा में मुस्लिम समाज की भागीदारी को लेकर दिए गए हालिया बयान का जिक्र करते हुए उस पर आपत्ति जताई गई है।

विधायक ने मुस्लिम युवकों को मना किया

जानकारी के अनुसार विधायक रामेश्वर शर्मा ने करोंद में जन्माष्टमी के मौके पर कहा था कि गरबे में सिर्फ मुसलमान ही नहीं आएं, वो अपनी बहन बेटियों को भी साथ लेकर आएं. उन्होंने कहा था कि गरबा में अकेले मुस्लिम लड़के ही क्यों आना चाहते हैं.वो अकेले न आएं, बल्कि अपनी बहन-बेटियों को भी साथ लेकर आएं. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा था अगर हिंदू धर्म से इतना ही लगाव है तो परमानेंट सनातन धर्म में आ जाओ, डीएनए भी तो वही है।

मुस्लिम त्योहार कमेटी का RSS प्रमुख को पत्र

वहीं उनके इस बयान पर विवाद खड़ा हो गया है. मध्यप्रदेश मुस्लिम त्योहार कमेटी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत को पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया है कि मीडिया में प्रकाशित जानकारी के अनुसार रामेश्वर शर्मा ने मुस्लिम युवाओं के गरबा में आने और उन्हें लेकर कुछ टिप्पणियां की हैं. कमेटी ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में जनप्रतिनिधियों के बयान का समाज पर व्यापक प्रभाव पड़ता है. गरबा एक धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है, इसलिए आयोजकों के नियमों का सम्मान करने के साथ सभी समुदायों के प्रति सार्वजनिक संवाद में सम्मान और सामाजिक सद्भाव की भावना बनाए रखना जरूरी है।

मोहन भागवत से हस्तक्षेप और मार्गदर्शन की मांग

कमेटी ने पत्र में मध्यप्रदेश, विशेषकर भोपाल, को विभिन्न धर्मों और समुदायों के आपसी भाईचारे के लिए जाना जाने वाला क्षेत्र बताते हुए मोहन भागवत से इस विषय पर उचित स्तर पर मार्गदर्शन देने की मांग की है. कमेटी का कहना है कि धार्मिक आयोजनों को लेकर समाज में अनावश्यक दूरी या तनाव की स्थिति पैदा नहीं होनी चाहिए।

किसी आयोजन का विरोध उद्देश्य नहीं

जीशान रहमान ने पत्र में स्पष्ट किया है कि उनका उद्देश्य किसी धार्मिक आयोजन या किसी समुदाय की भावनाओं का विरोध करना नहीं है. उन्होंने संविधान सम्मत सामाजिक सद्भाव, आपसी सम्मान और भाईचारे को मजबूत बनाए रखने की अपील की है. रामेश्वर शर्मा के बयान को लेकर राजनीतिक विवाद भी सामने आया है. कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद और AIMIM मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान ने उनके बयान पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है।

यह भी पढ़ें -राम मंदिर चढ़ावा मामले में नया खुलासा; SIT रिपोर्ट में 70 नहीं, 105 बार चंदा चोरी

यह भी देखें – जयपुर की सड़क बनी हादसे का गड्ढा! टैंकर फंसा, चालक घायल

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ethiraj the maker of Singol

ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने वाले एथिराज नहीं रहे; 1947 में नेहरू को मिला, PM मोदी 2023 में संसद लाए

Rijiju and kharge

परिसीमन बिल पर तकरार; रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब-कांग्रेस ने चर्चा के लिए तारीख नहीं दी

Sindoor Khela

मां दुर्गा की विदाई; महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

Rajendra Sen

जयपुर में ऋतु बराला केस में जीरो FIR पर विवाद: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

Weapons by women

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए हथियार अमृतसर से लाए, दो युवतियों ने मुंबई तक पहुंचाया

Hardeep Puri

यौन अपराधी एपस्टीन के साथ अकेले फोटो से घिरे हरदीप पुरी, उठे सवाल

Delhi High Court and CJP

CJP के नेता सौरव और आशुतोष ने हाईकोर्ट से याचिका वापस ली, कोर्ट ने कहा-बॉन्ड की शर्तो का किया उल्लंघन

Home Minister

गृह मंत्री शाह बोले- देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य, देशव्यापी आंदोलन की आवश्यकता

marc rubio

अमेरिका बोला- मतभेद के बावजूद संबंध बनाए रखने पड़ते हैं, विदेश नीति के लिए जरुरी

2

2