KBP Times

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, ट्रस्ट को नोटिस, SIT से मांगी रिपोर्ट

Ram Temple Donation Case

Ram Temple Donation Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर आज (13 जुलाई) सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी कर एक हफ्ते में स्टेट्स रिपोर्ट मांगी है. इसके साथ ही यूपी सरकार की तरफ से गठित एसआईटी की स्टेट्स रिपोर्ट भी मांगी है. स्टेटस रिपोर्ट की कॉपी सील बंद लिफाफे में सुप्रीम कोर्ट में पेश की जाएगी, मामले पर अगली सुनवाई 20 जुलाई को होगी.

चंदा चोरी की सीबीआई जांच की मांग
बता दें कि हिंदू धर्मपरिषद ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, उनकी तरफ से कोर्ट की निगरानी में चंदा चोरी की जांच की मांग की गई थी. सीजेआई सूर्यकांत ने बेंच की कुल 4 याचिकाओं पर आज शुरू की. इस मामले में 2 अलग-अलग याचिकाओं में सीबीआई जांच कराने की मांग की गई है. जबकि एक अन्य याचिका में सीबीआई की विशेष जांच टीम से जांच, सूबतों को सुरक्षित रखने और मंदिर ट्रस्ट के वित्तीय लेन-देन की फॉरेंसिक ऑडिट कराने की मांग की गई है.

“सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की गई”
याचिकाकर्ताओं की तरफ मांग की गई कि मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो. याचिकाओं में वकील नरेंद्र कुमार गोस्वामी की तरफ से दायर एक रिट याचिका, अजय कुमार राय की ओर से श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट और अन्य के खिलाफ एक क्रिमिनल रिट याचिका और आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह की याचिका शामिल है. सुप्रीम कोर्ट ने पहले तो मामले में तुरंत सुनवाई से इनकार कर दिया था. इसके बाद याचिकाकर्ताओं ने मामले को तुरंत लिस्ट करने पर जोर दिया, कहा गया कि आरोप बहुत गंभीर है. जिसके बाद जस्टिस सुंदरेश की अध्यक्षता वाली पीठ ने निर्देश दिया कि गर्मियों की छुट्टियों के बाद अदालत खुलने के बाग मामले को लिस्ट किया जाए.

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में गोहत्या पर लगे प्रतिबंध को सुप्रीम कोर्ट ने हटाया, मद्रास हाईकोर्ट के आदेश को पलटा

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

2

2