Sunetra Pawar Oath Ceremony: अजित पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार को एनसीपी विधायक दल का नेता चुना गया है. सुनेत्रा पवार आज (31 जनवरी) शाम महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगी. वे महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनेंगी. सुनेत्रा विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए शनिवार दोपहर विधानसभा भवन पहुंची थी.
बता दें कि अजित पवार का बीते बुधवार को बारामती जाते समय निधन हो गया था. पवार महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम थे. एनसीपी में टूट के बाद वे एनसीपी के प्रमुख बने थे. वहीं सुनेत्रा फिलहाल राज्यसभा सदस्य हैं वे भविष्य में अजित पवार की खाली हुई सीट पर विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं. फिलहाल राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार NCP विधायक दल की बैठक के बाद राज्य विधानसभा से निकल चुकी हैं.
“आज ही शपथ विधि हो जाएगा”
एनसीपी की बैठक समाप्त होने पर महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि सुनेत्रा पवार को NCP विधायक दल का नेता चुना गया है. अब हम मुख्यमंत्री से मिलेंगे और अगले कदम उठाएंगे. सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम बनेंगी.
“इस विचार का सम्मान होना चाहिए”
अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार के महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने की संभावना पर शिवसेना नेता संजय निरुपम की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि NCP के सारे विधायकों और नेतृत्व को लगा कि अजित दादा की वजह से जो खाली जगह हुई है उसे जल्द भर दिया जाए. मुझे लगता है कि इस विचार का सम्मान होना चाहिए और इसपर कोई अनावश्यक विवाद नहीं करना चाहिए. दोनों NCP के विलय का विषय उनका अंदरूनी विषय है. इस विषय पर हमें ज्यादा बोलना नहीं है.
यह भी पढ़ें: बंगाल में गरजे अमित शाह, ममता बनर्जी पर बोला हमला, कहा- TMC को जड़ से उखाड़ फेंक…
“दूसरी पार्टी का होने का नाते नहीं बोले तो बेहतर होगा”
संजय निरुपम ने आगे कहा कि अजित दादा का निधन महाराष्ट्र में राजनीतिक तौर पर एक शून्य क्रिएट करके चला गया है. मैं अजित दादा के प्रति सहानूभूति और आदर रखते हुए शोक रखते हुए कहा दोनों राष्ट्रवादी कांग्रेस के मर्जर का जो विषय है इस विषय पर हमें बहुत कुछ बोलना नहीं. बार-बार जिस दिन से उनका देहांत हुआ है. तभी से इस तरह की जो खबरें चल रही है एक खास वर्ग के लोग बता रहे हैं मर्जर होने वाला था जबकि अजित पवार के साथ के लोग इसपर चुप्पी साधे हुए है. इसपर हम दूसरी पार्टी का होने का नाते नहीं बोले तो बेहतर होगा.



