KBP Times

झारखंड विधानसभा का घेराव करने पहुंचे छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, JPSC के पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार

Student protest in ranchi

Student Protest : दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन की सफलता ने रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के हौसले बुलन्द कर दिए हैं। आज रांची में झारखंड लोक सेवा आयोग भर्ती में धांधली के खिलाफ हजारों की संख्या में छात्र विधानसभा घेराव के लिए विधानसभा से पहले छात्रों ने तीसरी बैरिकेडिंग तोड़ी है। JPSC-JSSC परीक्षा में धांधली के खिलाफ हजारों की संख्या में छात्र विधानसभा के करीब पहुंच गए हैं। वहीं पर धरना शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। छात्रों ने पानी की बोतल और चप्पलें फेंकीं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कंटीले तार की बैरिकेडिंग और वाटर कैनन से रोकने की कोशिश की तो छात्र बैरिकेडिंग पर चढ़कर डांस करते नजर आए। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे।

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते गिरफ्तार

CID ने JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते को गिरफ्तार कर लिया है। 21 जुलाई को JPSC ऑफिस में रेड के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। CID उनसे लगातार पूछताछ कर रही थी।प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए 6 लेयर में बैरिकेडिंग की गई है। छात्र तीसरी बैरिकेडिंग को तोड़ कर आगे बढ़ गए हैं। विधानसभा के मेन रोड पर बनी बैरिकेडिंग में बड़ी संख्या में छात्र जुटे हैं। वो बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश में है। जबकि छात्रों की ओर से ही रुकने की अपील की जा रही है।

छात्र बैरिकेडिंग पर चढ़ गए

छात्र विधानसभा जानी वाली रोड की बैरिकेडिंग तक पहुंचें। विधानसभा के पास के बैरिकेडिंग के पास बड़ी संख्या में छात्र जुटे हैं। कुछ छात्र बैरिकेडिंग पर चढ़ गए हैं। अगर छात्र इस बैरिकेडिंग को भी पार करते हैं, तो उनका सामना कटीले बैरिकेडिंग से होगा। इस बीच भाजपा विधायक भी छात्रों के समर्थन में सीएम हाउस के सामने धरने पर बैठे, जिन्हें बाद में पुलिस ने वहां से हटा दिया।

रात को एकत्र होकर सुबह घेराव के लिए निकले छात्र

जानकारी के अनुसार रांची में देर रात से ही 5000 से ज्यादा छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जमा हो गए थे। सुबह होते ही बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। शहर में जगह-जगह कंटीले तार लगाए गए हैं और सीएनएस की धारा 163 लागू कर दी गई है। 6 लेयर की सुरक्षा तैनात की गई है, वहीं सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। विधानसभा के 2 किमी के दायरे में वाटर कैनन तैनात हैं। अन्य जिलों से भी पुलिस बल बुलाया गया है।

अनशन कर रहे छात्र देवेंद्र भी विधानसभा घेरने पहुंचे

जेपीएससी रद्द करने समेत अपनी मांगों को लेकर बीते 9 दिनों से अनशन कर रहे छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो भी विधानसभा घेराव में शामिल हैं। छात्रों ने उन्हें कंधे पर उठा रखा है। उनके एक हाथ में तिरंगा और दूसरे हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर है। छात्र नेता बोले- खून-खराबा नहीं होने चाहिए ‘विधानसभा घेराव’ मार्च में शामिल छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा, “मैं सभी छात्रों से अनुशासन बनाए रखने की अपील करता हूं। आज हेमंत सोरेन का जन्मदिन है। मैं नहीं चाहता कि छात्र आज ऐसा कुछ करें जिससे यहां कोई अप्रिय घटना हो, जैसा दिल्ली में जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान हुआ था। यहां खून-खराबा नहीं होना चाहिए, सब कुछ शांतिपूर्ण रहना चाहिए।”

छात्र बोले- रांची आने से रोका गया

विधानसभा घेराव मार्च में शामिल छात्र ने कहा, पहले छात्रों को कई बार रोका गया। सख़्त चेकिंग हो रही थी और बसों को रोका गया। यहां तक ​​कि बाइकों की भी सख़्ती से जांच की जा रही थी ताकि छात्र यहां न पहुंच सकें।

छात्रों ने चौथी बैरिकेडिंग तोड़ी

दो हज़ार से अधिक स्टूडेंट्स का हुजूम विधानसभा की ओर बढ़ रहा है। छात्रों ने पुराने विधानसभा से नए विधानसभा के बीच 4 बनाई गई बैरिकेडिंग को तोड़ दिया है और आगे बढ़ चले हैं। फिलहाल सभी जगन्नाथपुर मंदिर के पास बनी बैरिकेडिंग के पास पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें –“अब मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा…” राहुल गांधी का अमित शाह पर निशाना

यह भी देखें-श्योसिंहपुरा में बुनियादी सुविधाओं का अकाल! सड़क, पानी, बस सब बदहाल | ग्रामीणों की खुली पीड़ा

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

2

2