Sonam Wangchuk: दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में भर्ती शिक्षाविद और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो ने उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट करने की मांग की है. दिल्ली हाईकोर्ट में पत्नी गीतांजलि आंगमो ने याचिका दाखिल की है. उनका कहना है कि उन्हें सफदरजंग हॉस्पिटल पर भरोसा है, ये एक गैरकानूनी डिटेंशन जैसा बन गया है. बता दें कि शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस जंतर-मंतर से वांगचुक को उठाकर ले गई थी. सफदरजंग हॉस्पिटल में भर्ती होने के बाद भी वांगचुक की भूख हड़ताल जारी है. आज रविवार को उनकी भूख हड़ताल का 22वां दिन है.
इसी बीच एक्स पर पोस्ट कर वांगचुक ने लिखा कि 20th JULY आज़ादी का दूसरा आंदोलन भय मुक्त भारत, अन्याय मुक्त भारत. पेपर लीक जैसे अन्याय से आजादी और मेरे अवैध हिरासत जैसे डर से आजादी. संसद मार्च को सफल बनाएं. यह संदेश मेरी अवैध हिरासत से गीतांजलि के जरिए भेजा गया है.
Message from Sonam :
20th JULY
आज़ादी का दूसरा आन्दोलन
भय मुक्त भारत, अन्याय मुक्त भारतFreedom from injustice (Like paper leaks)
Freedom from Fear (my illegal detention)India’s 2nd FREEDOM MOVEMENT
March to the Parliament
Please make it a big successSent through… pic.twitter.com/XYeUXgUxJH
— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) July 19, 2026 ;
वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी है. CJP फाउंडर अभिजीत दीपके भूख हड़ताल कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने 20 जुलाई को संसद तक मार्च निकालने की बात कही है. दीपके ने कहा कि वे सोमवार को होने वाले संसद मार्च के लिए अपनी ऊर्जा बचा रहे हैं. मैं कल के मार्च के लिए अपनी ताकत बचाकर रखूंगा. यह आंदोलन एक अहम मोड़ में पहुंच चुका है, इसलिए हमें यह प्रदर्शन करना होगा कि यह प्रदर्शन कल तक खत्म न हो.
जंतर-मंतर पर RAF के 100 जवान तैनात
कॉकरोच जनता पार्टी के 20 जुलाई को होने वाले संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है. जंतर-मंतर के आसपास 100 से अधिक जवानों और रैपिड एक्शन फोर्स की टुकड़ियां तैनात की गई है.
बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी नीट पेपर लीक के विरोध में 20 जून से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है. वे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. वांगचुक भी उनके आंदोलन में शामिल हुए थे. CJP चीफ जस्टिस सूर्यकांत के बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से करने के बाद बनी थी.
“CJP को संसद मार्च की अनुमति नहीं”
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी को संसद तक मार्च की अनुमति नहीं दी जाएगी क्योंकि इससे राजधानी के सबसे संवेदनशील सुरक्षा क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है. संसद की तरफ बढ़ने वाली कोई भी बड़ी भीड़ सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकती है और लुटियंस दिल्ली में ट्रैफिक को बुरी तरह प्रभावित कर सकती है. अधिकारियों ने साफ तौर पर कहा कि अगर प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश की तो उन्हें हिरासत में लिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: ईरान पर अमेरिका का लगातार 8वीं रात भी अटैक, जॉर्डन में अमेरिकी सैनिकों की मौत का लिया बदला



