KBP Times

“AIMIM सिर्फ इस्लामीकरण…” शिवसेना नेता शायना एनसी ने बोला हमला

Shayna NC

Shayna NC: शिवसेना नेता शायना एनसी ने AIMIM पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि AIMIM सिर्फ इस्लामीकरण ही करता है. हरा रंग बोलना. वो भूल गए कि उनके दादा-परदादा भी इस देश को हरा नहीं कर पाए. औरंगजेब हो, अकबर हो, बाबर हो, हुमायूं हो वो भी सक्षम नहीं हुए. ये महाराष्ट्र है, छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमि जहां हिंदवी स्वराज की स्थापना हुई. तो आप भूलिएगा मत भगवा हमारा अस्तित्व, हमारा अभिमान है. आप अपनी तुष्टिकरण की राजनीति करते रहिए और समझ लीजिए कि जनता आपको नकारेगी. क्योंकि गए वो दिन जहां जात-पात-धर्म की राजनीति होती है. आज है पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस और सिर्फ परफॉर्मेंस.

“हमें उनके सर्टिफिकेट की कोई आवश्यकता नहीं”
वहीं उन्होंने कहा कि शिवसेना नेता शायना एनसी ने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के खिलाफ बीजेपी मंत्री गणेश नाइक के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि क्या गणेश नाइक ने ऐसे बयान देने से पहले बीजेपी की लीडरशिप से अनुमति ली है या यह उनकी व्यक्तिगत राय है? हमें उनके सर्टिफिकेट की कोई आवश्यकता नहीं है. एकनाथ जी शिंदे एक मास लीडर हैं, एक ग्राउंड लीडर हैं. उन्हें जनता का विश्वास और जनता का प्यार हैं. जब आप इस तरह के बयान देते हैं, तो आपकी मानसिकता साफ दिखाई देती है. गणेश नाइक जी यह मत भूलिए कि आपको मंत्री पद का मौका तब मिला था, जब इस महाराष्ट्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एकनाथ जी शिंदे थे.

यह भी पढ़ें: Bombardier Challenger 600 विमान टेकऑफ के साथ ही हुआ क्रेश, अमेरिका के Maine राज्य में हादसा

“महाराष्ट्र में फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट आएगा”
उन्होंने कहा कि डावोस में अपरंपार इतिहास बना है, क्योंकि 3,00,000 करोड़ रुपये के एमओयू साइन हुए हैं, जिससे महाराष्ट्र में फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट आएगा. यह अपने आप में ऐतिहासिक है. विपक्ष को आपत्ति इसलिए हो रही है, क्योंकि उन्हें पता है कि महाराष्ट्र सबसे आगे है. कन्वर्जन रेट के हिसाब से 55 से 65 प्रतिशत एमओयू वास्तविक रूप से लागू होंगे. ससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे, मैन्युफैक्चरिंग बढ़ेगी और इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास होगा. जो ऐतिहासिक भारतीय कंपनियां विदेशी निवेशकों के साथ जॉइंट वेंचर कर रही हैं और भारत, मुंबई व महाराष्ट्र में निवेश कर रही हैं, उस पर आपत्ति क्यों है. आपको यह देखना चाहिए कि अर्थव्यवस्था किस तरह एक विकसित भारत और एक विकसित महाराष्ट्र की ओर बढ़ रही है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

RP Singh

“राहुल गांधी ने कांग्रेस के गुंडों…” बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने बोला हमला

UGC

उच्च शिक्षा के नाम पर फर्जीवाड़ा, UGC ने जारी की फेक यूनिवर्सिटी की लिस्ट

Mann Ki Baat

“AI के क्षेत्र में भारत की अद्भूत…” मन की बात’ के 131वें एपिसोड में बोले PM मोदी

India and SA match

T20 World Cup : भारत का आज साउथ अफ्रीका से कड़ा मुकाबला, दर्शकों को मैच रोमांचक होने की उम्मीद

Air Strike on afghanistan

रमज़ान के दौरान पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक, 16 की मौत

US Tariff

अमेरिकी SC द्वारा ट्रंप के टैरिफ को रद्द करने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- किसानों के साथ बहुत बड़ा छल-धोखा…

Jaipur: रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद

जयपुर में रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद: BJP विधायक गोपाल शर्मा बोले- ‘धर्म में नहीं लिखा, बस जिद के चलते शोर’

Chirag Paswan

यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी हमलावर, चिराग पासवान बोले- आप लड़िए जितना लड़ना है…

Iphone syjmbol

Apple की बड़ी तैयारी, सैटेलाइट से सीधा कनेक्शन के लिए एंटीना वाला फोन