KBP Times

“ये ढोंगी हिंदू हैं, असली हिंदू नहीं…” शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने किसपर साधा निशाना?

Shankaracharya Avimukteshwaranand

Shankaracharya Avimukteshwaranand: ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को मौनी अमावस्या के दिन संगम तट पर स्नान से वंचित रहने का मामला भी गरमाया हुआ है. सोमवार सुबह स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के मौन व्रत धारण करने की भी खबर आई थी. वहीं दोपहर बाद शंकराचार्य ने मीडिया से बातचीत के दौरान बिना किसी का नाम लिए बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि “ये ढोंगी हिंदू हैं, छद्म में हिंदू हैं, असली हिंदू नहीं हैं. ये लोग सत्ता पर बैठ गए हैं. इसलिए इनको लगता है कि ये सच्चे हिंदू रहेंगे तो भंडाफोड़ होगा.

“आपने कैसे सच्चे और ढोंगी की परिभाषा तय कर दी”
शंकराचार्य ने आगे कहा कि अच्छा आप कहेंगे कि आपने कैसे सच्चे और ढोंगी की परिभाषा तय कर दी. तो हमारा ये कहना है कि हमारे यहां ये शर्त है कि जो हिंदू होता है वो गौभक्त होता है. जो गौ भक्त होता है वो गौ हत्या नहीं चाहता है. तो जो गौ हत्या नहीं चाहता है वो असली हिंदू है. अगर ये असली हिंदू हों तो अभी गौहत्या बंद करके दिखवा दें. इनके हाथ में सत्ता है, अभी कानून बना दें कि पूरे भारत में गौ हत्या बंद की जाती है. हम मान लेंगे कि ये असली हिंदू हैं. लेकिन हम सत्ता में भी हों उसके बाद भी गौहत्या होती रहें और हम अपने आपको हिंदू भी कहते रहें. यह दोनों बात कैसे एक साथ हो सकती हैं.

यह भी पढ़ें: ‘हिंदू वाक़ई खतरे में है, ढोंगी BJP वालों से!’ कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने बोला हमला

“एक शंकराचार्य को आप स्नान नहीं करा पाए?”
वहीं माघ मेले में अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में कंप्यूटर बाबा ने कहा कि हमारे भारत के इतिहास में हो क्या रहा है. हिंदू खतरे में, हिंदू खतरे में, सनातन खतरे में, यह सब बोलते हैं. यह समझ से परे है. वास्तव में अब लगा कि यदि इनकी सरकार रही तो सनातन हिंदू खतरे में हैं, जिस ढंग से कल देखा गया. एक शंकराचार्य हमारे धर्माचार्य हैं और हमारे देश में हमारा सनातन है, उसमें चार शंकराचार्य होते हैं और चारों हमारे यहां पूज्य होते हैं। माघ का महीना है, माघ का मेला है तो यह संतों का मेला है, सनातन का मेला है. यह धर्माचार्यों का मेला है, यह शंकराचार्यों का मेला है, महंतों का मेला है कि प्रशासन का मेला है? नेताओं का मेला है? आईए आपका स्वागत है, जनता-जन का स्वागत है, नेताओं का स्वागत है. परंतु प्रशासन का काम है हमें व्यवस्थित कराना। एक शंकराचार्य को आप स्नान नहीं करा पाए?

उन्होंने आगे कहा कि ध्यान रखें योगी जी, जब आप इसकी सिफारिश करें कि मेला बहुत अच्छा हुआ, तो आपको ये भी बताना पड़ेगा कि इस माघ मेले में एक गलती जरूर हुई है, जो कमी रह गई है। शंकराचार्य जी को स्नान कराने में हमारा प्रशासन विफल रहा. ये आपको बताना भी पड़ेगा.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

CJP Protest

“BJP के गुंडे पत्थरबाजी कर रहे…” CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का आरोप, PM से भी मांगा इस्तीफा

Narendra Modi

“पेपर लीक के दोषियों को मिलेगा कठोर दंड, बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट…” PM मोदी का बड़ा ऐलान

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

2

2