KBP Times

“पेपर लीक के दोषियों को मिलेगा कठोर दंड, बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट…” PM मोदी का बड़ा ऐलान

Narendra Modi

Narendra Modi: देश में जारी कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा.

PM मोदी ने आगे लिखा कि इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें. विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है. युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

“किसी भी दोषी को बख्शा न जाए”
PM मोदी के ऐलान पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि हर विषय पर हमने पहले भी कहा है और अब भी कह रहे हैं कि हम हर विषय की जांच के लिए तैयार हैं. हम फास्ट-ट्रैक कोर्ट लाएंगे ताकि जो भी इसके अपराधी हैं, जो दोषी हैं, उन पर कार्रवाई हो. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी दोषी को बख्शा न जाए. जब पीएम नरेंद्र मोदी कोई संकल्प लेते हैं, तो देश और दुनिया जानती है कि उसको सिद्धी तक पहुंचाना.

“बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं”
वहीं भाजपा सांसद तरुण चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश की सरकार देश के युवाओं की भलाई के लिए पूरी तरह तैयार है. ये हमारे बच्चे हैं लेकिन कुछ लोग अपने राजनीतिक फायदे के लिए बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं. पेपर लीक मामले में शामिल एक भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. सख्त कार्रवाई की जाएगी और खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भरोसा दिया है. फास्ट ट्रैक कोर्ट भी बनेगा. एक भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Houti attack

हूती विद्रोहियों का सऊदी जहाजों पर हमला, बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट में तनाव, अमेरिका ने दी साइबर अटैक की चेतावनी

CJP Protest

“BJP के गुंडे पत्थरबाजी कर रहे…” CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का आरोप, PM से भी मांगा इस्तीफा

Narendra Modi

“पेपर लीक के दोषियों को मिलेगा कठोर दंड, बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट…” PM मोदी का बड़ा ऐलान

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

2

2