KBP Times

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव और विजय चौधरी ने डिप्टी CM पद की शपथ

Samrat Chaudhary

Bihar New CM Samrat Chaudhary: सम्राट चौधरी ने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है. जदयू से विजय चौधरी और बिजेन्द्र यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. आज केवल तीन नेताओं का ही शपथ ग्रहण हुआ. राज्यपाल सैय्यद अता हसनैन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. जबकि नई एनडीए सरकार के गठन के बाद भी कैबिनेट में अभी 33 मंत्री पद खाली है. नीतीश कुमार भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल रहे. नीतीश कुमार ने सोमवार को सीएम पद से इस्तीफा दिया था. वे अब राज्यसभा के सदस्य हैं. नीतीश बिहार में 20 साल तक मुख्यमंत्री के पद पर काबिज रहे. शपथग्रहण समारोह में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, चिराग पासवान और जीतन राम मांझी मौजूद रहे.

“अभी तुलना वाली कोई बात नहीं है”
बिहार के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद जनता दल (यूनाइटेड) नेता विजय कुमार चौधरी ने कहा कि मैंने जो आज शपथ ली है, इसके लिए मैं नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट करता हूं. ये उन्हीं के विश्वास का नतीजा है कि मुझे ये जिम्मेदारी मिली है. जो उनके(नीतीश कुमार) रास्ते हैं, उनकी नीतियां हैं, उनके तरीके हैं, उनके कार्यक्रम है, उनके तरीके हैं, उनकी कार्यशैली है उसी पर चलने का काम हम करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि अब तक नीतीश कुमार का जो मॉडल था उसमें भाजपा भी थी. अभी तुलना वाली कोई बात नहीं है. बिहार के मॉडल में नीतीश कुमार भी हैं, भाजपा भी है और अन्य तीन दल भी हैं. नीतीश कुमार कोई दूसरा नहीं हो सकता. नीतीश कुमार की जो सोच है, उनके काम करने का तरीका अद्भुत है. हमने उनके साथ बहुत कुछ सीखा है और उसी आधार पर हम आगे बढ़ रहे हैं. यही बात हमारे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी कही है कि नीतीश कुमार ने बिहार के विकास के लिए जो रास्ता, जो नीतियां व कार्यक्रम बनाए हैं, हम उसी को आगे बढ़ाएंगे इसलिए न कहीं कोई कंफ्यूज़न है और न समझदारी का भाव है.

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में JDU नेता निशांत कुमार की अनुपस्थिति पर कहा कि उनको खुद निर्णय लेना है कि वे राजनीति में आएंगे या नहीं.

“दिल की गहराईयों से अभिनंदन बधाई”

भाजपा सांसद दीपक प्रकाश ने सम्राट चौधरी द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर कहा कि सम्राट चौधरी को दिल की गहराईयों से अभिनंदन बधाई. NDA गठबंधन की सरकार के नेता और मुख्यमंत्री के रूप में वे बिहार की विकास गाथा की एक नई कहानी लिखेंगे. डबल इंजन की सरकार, केंद्र में पीएम मोदी का नेतृत्व है और यहां सम्राट चौधरी के नेतृत्व में, विकसित बिहार विकसित भारत बनेगा ऐसा मुझे विश्वास है.

बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बधाई व शुभकामनाएं नई सरकार को. ये सरकार पूरी तरह से समृद्धि के साथ, विकसित बिहार और डबल इंजन की सरकार का सपना साकार करने में अपना भरपूर योगदान देगी.

यह भी पढ़ें: राघव चड्ढा की जगह डिप्टी लीडर बने अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED का छापा, CM मान बोले- आंधियों को कह दो अपनी औकात…

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

2

2