Reservation Hatao Andolan: दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 अगस्त को हुए आरक्षण हटाओ आंदोलन के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुवार (27 अगस्त) को आंदोलन से जुड़े प्रतिनिधियों से मुलाकात की. जेपी नड्डा के आवास पर हुए बैठक में हर्ष दुबे,रण बहादुर सिंह चौहान और मृत्युंजय पाठक समेत टीम के सदस्यों के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत की. नड्डा ने एक्स पर पोस्ट कर मुलाकात की जानकारी देते हुए लिखा कि 21 अगस्त को जंतर मंतर पर हुए आंदोलन के उपरान्त पूर्व निर्धारित समय के अनुसार हर्ष दुबे,रण बहादुर सिंह चौहान व मृत्युंजय पाठक,टीम के सदस्यों से सौहार्द पूर्ण वार्ता हुई.इस क्रम में हम शीघ्र ही फिर मिलेंगे. इस मुलाकात पर अब कांग्रेस की प्रतिक्रिया आई है. कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि भाजपा और RSS अब खुलकर आरक्षण के विरोध में आ गए हैं.
उदित राज ने आगे कहा कि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने नेतृत्व किया. वे हर्ष दुबे से मिले और कहा कि केंद्र सरकार के प्रतिनिधि से जल्द मिलाएंगे. जे.पी.नड्डा से मुलाकात हुई. भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) खुलकर सामने आ जाएं और आरक्षण खत्म दें. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहे. ये आरक्षण विरोधी हैं, बीजेपी का चेहरा बिल्कुल सामने आ गया है कि जो आरक्षण विरोधी मुहिम चल रही है उसके पीछे RSS और भाजपा के ही लड़के हैं. उन्हीं के द्वारा फंडिंग की जा रही है और दूसरा कोई नहीं है, दलित ओबीसी पिछड़ों को अब समझ लेना चाहिए कि आरक्षण का विरोध बीजेपी ही करा रही है.
नड्डा से मुलाकात के बाद हर्ष दुबे ने क्या कहा?
आरक्षण हटाओ आंदोलन के मेंबर हर्ष दुबे ने 21 अगस्त को जंतर-मंतर पर हमने भारी भीड़ के साथ एक बड़ा आंदोलन किया था,जिसे बाद में समाप्त करा दिया गया. इसके बाद जब सरकार ने हमसे पूछा कि हमारी मांग क्या है,तो हमने कहा कि हम अपना मांगपत्र केंद्रीय नेतृत्व के सामने रखना चाहते हैं. इसके बाद हमें बैठक के लिए बुलाया गया और दो दिनों तक सकारात्मक बातचीत हुई। कल त्रिपक्षीय बैठक भी हुई.उसके बाद आज हमें फिर बुलाया गया और करीब दो घंटे तक विस्तार से चर्चा हुई. हमें आश्वासन दिया गया है कि इस मुद्दे पर जल्द ही अगली बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी. हमें बताया गया कि सरकार इस मामले का संज्ञान लेगी और राष्ट्रहित में ऐसे बदलाव करेगी,जिनसे जातिगत बंटवारे को खत्म करने,देश को आगे बढ़ाने और आरक्षण का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचाने की दिशा में काम हो सके. इस संबंध में निर्णायक कदम उठाए जाएंगे.जेपी नड्डा बहुत जल्द हमसे मुलाकात करेंगे और इस मुद्दे पर आगे चर्चा होगी. हमारा मांगपत्र पहले ही उन्हें सौंपा जा चुका है.
यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर खत्म हुआ कंगना-रामदेव विवाद, BJP सांसद ने योगगुरु को बताया बड़ा भाई, कहा- भूल-चूक माफ



