KBP Times

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला SC पहुंचा, 13 जुलाई के CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई

Ram Temple Donation Case

Ram Temple Donation Scam: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर 13 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली 3 जजों की बेंच मामले पर सुनवाई करेगी. चढ़ावा चोरी मुद्दे को लेकर तीन याचिकाएं कोर्ट के सामने सुनवाई के लिए लगेंगी. इन याचिकाओं में जांच सीबीआई को सौंपने और विशेष एसआईटी के गठन की मांग की गई है. इसके साथ ही मंदिर के दान प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी के गठन की भी मांग की गई है. याचिकाकर्ताओं ने किसी स्वतंत्र एजेंसी से ट्रस्ट का फोरेंसिक ऑडिट कराने और मंदिर को मिल रहे दान की जानकारी अधिकारिक वेबसाइट पर लाइव सार्वजनिक करने की भी मांग की है.

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के जिन तीन जजों की बेंच मामले में सुनवाई करेगी उसमें चीफ जस्टिस के अलावा जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना शामिल है. वहीं जो 3 याचिकाएं कोर्ट में सुनाई के लिए लगने जा रही है. उन्हें वकील नरेंद्र कुमार गोस्वामी, वकील अजय कुमार राय और आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने दाखिल किया है. याचिकाकर्ताओं ने इसे करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा विषय बताते हुए सुप्रीम कोर्ट से दखल की मांग की है. एक याचिका में भक्तों के सभी चढ़ावे को पवित्र ट्रस्ट की संपत्ति घोषित करने की मांग की गई है. अब 13 सुनवाई को होने वाली सुनवाई पर सबकी नजरें टिकी हुई है.

कांग्रेस ने बीजेपी-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेरफेर के मामले पर कहा कि राम मंदिर के अंदर जो डकैती हुई है, भाजपा के नेता, भाजपा की सरकार और RSS के नेताओं के बिना ये संभव नहीं हो सकता. इसमें सभी लोग शामिल हैं. अगर ईमानदारी के साथ जांच होती तो इसमें पता नहीं कितने बड़े लोगों के नाम आ जाते. यही कारण है कि प्रधानमंत्री खामोश हैं. प्रधानमंत्री, जो सुबह-शाम भगवान राम का नाम लेते हैं, वहां(राम मंदिर) डकैती पड़ रही है तो खामोश हैं? उत्तर प्रदेश की SIT, SIT नहीं है बल्कि नेताओं को बचाने के लिए एक समिति है. मैं बार-बार कहता हूं कि सुप्रीम कोर्ट के जजों की देख-रेख में एक जांच समिति बननी चाहिए.

यह भी पढ़ें: “हनुमान गढ़ी में नमाज पढ़वाने…” अयोध्या में CM योगी का कांग्रेस-समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

2

2