KBP Times

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में कथावाचक देवकीनंदन की राहुल गांधी, अखिलेश और केजरीवाल से खास अपील, कहा- यदि आप वास्तव में…

Ram Mandir Donation Scam

Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चंदा गबन मामले पर आध्यात्मिक नेता देवकीनंदन ठाकुर की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि मैं कहूंगा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, यह सुनिश्चित करने के लिए एक सनातन बोर्ड की स्थापना आवश्यक है. मैं राहुल गांधी, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल और सभी विपक्षी हस्तियों से अपील करूंगा कि यदि आप वास्तव में हमारी भलाई और सनातनी समुदाय के कल्याण की कामना करते हैं, तो कृपया सरकार से एक सनातन बोर्ड स्थापित करने का आग्रह करें. चारों शंकराचार्य, पांचों वैष्णवाचार्य और जो भी धर्म के मर्मज्ञ ऋषि-मुनि है और सभी मिलकर सनातन बोर्ड बनाए, मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त किया जाए. उस धन का प्रयोग भारत की सनातनी गरीब जनता के लिए किया जाए, गोमाता की सेवा में किया जाए. मुफ़्त अस्पताल और गुरुकुल बनाने में साइंस विद सनातन में काम आए, जिससे अगली पीढ़ी के लिए भविष्य सुरक्षित हो सके. सिया जैसे बच्चे हमारे न हो. हम यही प्रार्थना करना चाहते है सब मिलकर दायित्व निभाए. सनातन बोर्ड बनना चाहिए.

“लक्ष्मी के सुत चार हैं धर्म, अग्नि, नृप, चोर”
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ महाराज ने राम मंदिर दान मामले पर कहा कि इसके बारे में कुछ कहना अभी वर्तमान में उपयुक्त नहीं होगा. लक्ष्मी के सुत चार हैं धर्म, अग्नि, नृप, चोर… ये हर घर में रहते हैं. हर घर में आग रहती है. हर घर में राजा होना चाहता है. हर घर में बचपन से ही चोरी करने की, भोजन करने की, रुचि के अनुसार कुछ मां से, पिता से, परिवार से, छिपाकर निगल लेने की पद्धति जन्म से ही है. लेकिन इसके लिए संस्कार दिए गए हैं.

“सत्य परेशान भले हो पराजित कभी नहीं होता है”
अयोध्या तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगत गुरु परमहंसचार्य ने कहा कि जिस तरह से राम मंदिर का फैसला आया, भले बहुत दिन बीत गए, पीढ़ियां गुजर गईं लेकिन कहते हैं “सत्य परेशान भले हो पराजित कभी नहीं होता है.
उसी तरह से सभी देशवासियों की, सभी सनातनियों की निगाहें श्री कृष्ण जन्म भूमि पर टिकी हुई हैं. माननीय सर्वोच्च न्यायालय को चाहिए कि जैसा कि पूर्व में राष्ट्रपति रहे रामनाथ गोविंद ने एक बहुत ही महत्वपूर्ण बात कहा था कि “देर से मिला हुआ न्याय भी अन्याय जैसा होता है”, तो उस पर जो भी साक्ष्य उपलब्ध हैं, उसके आधार पर जजमेंट देना चाहिए और भगवान कृष्ण की भूमि है. वहां आक्रांताओं के द्वारा जो अतिक्रमण किया गया है, उस कलंक को जितना जल्दी हो सके वहां से हटा देना चाहिए.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2