KBP Times

NEET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, कहा- यह सिर्फ नाकामी नहीं, युवाओं के भविष्य के साथ अपराध…

Rahul Gandhi

NEET UG 2026 Exam Cancelled: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानि NTA ने NEET 2026 परीक्षा रद्द कर दी है. NTA ने कहा कि केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद परीक्षा रद्द की गई है. इस बीच नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि NEET 2026 की परीक्षा रद्द हो गई. 22 लाख से ज़्यादा छात्रों की मेहनत, त्याग और सपनों को इस भ्रष्ट भाजपाई व्यवस्था ने कुचल दिया. किसी पिता ने कर्ज़ लिया,किसी मां ने गहने बेचे, लाखों बच्चों ने रात-रात भर जागकर पढ़ाई की और बदले में मिला, पेपर लीक, सरकारी लापरवाही और शिक्षा में संगठित भ्रष्टाचार. यह सिर्फ़ नाकामी नहीं, युवाओं के भविष्य के साथ अपराध है. हर बार पेपर माफिया बच निकलते हैं और ईमानदार छात्र सज़ा भुगतते हैं. अब लाखों छात्र फिर से वही मानसिक तनाव, आर्थिक बोझ और अनिश्चितता झेलेंगे. अगर अपनी तकदीर परिश्रम से नहीं, पैसे और पहुंच से तय होगा, तो फिर शिक्षा का मतलब क्या रह जाएगा? प्रधानमंत्री का तथाकथित अमृतकाल, देश के लिए विषकाल बन गया है.

कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी बोला हमला
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने नीट पेपर लीक पर कहा कि NEET का पेपर फिर लीक हो गया है, परीक्षा रद्द हो गई. इस बार 22 लाख छात्रों ने NEET का इम्तिहान दिया था. यह बच्चे दिन रात मेहनत करके पढ़े, मां-बाप ने कोचिंग कराई, इम्तिहान देने गए-खर्चा वहन किया. नतीजा? पेपर लीक, परीक्षा रद्द. शायद फर्जी डिग्री वालों से शिक्षा के संबंध में गंभीरता की आशा ही बेमानी है. धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद पर बने रहने का कोई हक़ नहीं है. उनके बच्चे तो मज़े से विदेश में पढ़ रहें हैं, इसीलिए देश के बच्चों का भविष्य चौपट होता देख भी इन लोगों का दिल नहीं पसीजता. एक इम्तिहान तो बिना पेपर लीक हुए करा नहीं सकते-विश्वगुरु बनने का फर्ज़ीवाड़ा करते हैं. लेकिन सवाल इस बात का है कि पेपर लीक माफ़िया के हौसले इतने बुलंद कैसे हैं? उनको क़ानून और सरकार का डर क्यों नहीं? क्योंकि यही BJP वाले उनका संरक्षण करते हैं. बच्चों का भविष्य दांव पर है तो रहे – इससे पीएम मोदी को कोई मतलब नहीं है – वह रोड शो में व्यस्त हैं.

“कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा”
महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि NEET का पेपर लीक हो गया है और परीक्षा रद्द की जा चुकी है. बच्चे परीक्षा के लिए खूब मेहनत करते हैं, लेकिन परीक्षा का पेपर लीक हो जाता है. वहीं, केंद्र में बैठी सरकार इसे बहुत हल्के में लेती है. सच ये है कि सत्ता में बैठे लोग ही पेपर लीक में शामिल हैं. हालात ये हैं कि पिछले 10 साल में अब तक 89 बार पेपर लीक हो चुके हैं. मोदी सरकार में सत्ता में बैठे लोग छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में फ्लोर टेस्ट से पहले बड़ा खेल, AIADMK में फूट, बागी गुट का TVK को समर्थन

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Iran-America War

अमेरिका सबसे बड़ा हमला करने को तैयार, ईरान बोला-और भारी कीमत चुकानी होगी

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

2

2