KBP Times

तमिलनाडु में फ्लोर टेस्ट से पहले बड़ा खेल, AIADMK में फूट, बागी गुट का TVK को समर्थन

Tamilnadu

Tamilnadu Politics: नई सरकार के गठन के बाद तमिलनाडू में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है. AIADMK के अंदर चल रही कलह खुलकर सामने आई है. AIADMK दो गुटों में बंट गई है. AIADMK नेता सीवी शनमुगम ने 13 मई को होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले मुख्यमंत्री विजय थलापति की पार्टी टीवीके को समर्थन देने का ऐलान किया है. कहा जा रहा है कि उनके साथ 30 विधायकों ने भी विजय को समर्थन देना स्वीकार किया है. मंगलवार सुबह सीवी शनमुगम ने कहा कि हम जनता के जमादेश को स्वीकार करते हैं. यह जनादेश TVK के लिए नहीं बल्कि विजय के लिए है. उन्होंने कहा कि हम TVK को अपना समर्थन देते हैं. अगर हम DMK के साथ गठबंधन करते तो AIADMK का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा. शनमुगम ने कहा कि वर्तमान में हम बिना किसी गठबंधन के हैं और अब हमारा ध्यान अपनी पार्टी को पुनर्जीवित और मजबूत करने पर होना चाहिए. इसलिए हमने टीवीके को अपना समर्थन देने का फैसला लिया है.

बता दें कि 2026 के विधानसभा चुनाव में AIADMK केवल 47 सीटें ही जीत पाई. AIADMK में अब केवल पलानीसामी गुट रह गया है. जिसमें 17 नेता है. AIADMK के दोनों गुटों में पहली बार मतभेद तब दिखाई दिया था जब AIADMK के नवनिर्वाचित सदस्य सोमवार को तमिलनाडू की 17वीं विधानसभा के पहले सत्र में शामिल होने आए थे.

“पार्टी में फूट पड़ चुकी है”
AIADMK के पूर्व नेता केसी पलानीसामी ने कहा कि पार्टी के अंदर साफतौर पर फूट पड़ चुकी है. पार्टी के कई विधायक नेतृत्व में बदलाव चाहते हैं. एडप्पादी पलानीसामी अगर नेता बने रहते हैं तो पार्टी के कुछ विधायक टीवीके को समर्थन दे सकते हैं. एडप्पादी पलानीसामी को पार्टी की टॉप पोस्ट से खुद ही हट जाना चाहिए. ताकि पार्टी एकजुट होकर अगला चुनाव लड़ सके.

तमिलनाडू में किस दल कितनी सीटें जीतीं?
2026 के विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी TVK को 234 सीटों में से 108 सीटें जीतीं. विजय ने दो विधानसभा सीटों से जीत हासिल की है. उन्हें एक सीट खाली करनी होगी, जिससे टीवीके की सीटों की संख्या घटकर 107 रह जाएगी. DMK को 59 और AIADMK को 47 सीटें मिलीं. लेकिन सरकार बनाने के लिए बहुमत किसी को नहीं मिला. जिसके बाद कांग्रेस के 5 विधायक, सीपीआई, सीपीआई(एम), वीसीके और आईयूएमएल के 2-2 विधायकों ने TVK को समर्थन दिया. इन सबको जोड़कर विजय के पास विधायकों की संख्या 120 पहुंच गई.

यह भी पढ़ें: 31 सीटों पर नतीजों के खिलाफ TMC ने खटखटाया SC का दरवाजा, जानें क्या मिला जवाब?

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Iran-America War

अमेरिका सबसे बड़ा हमला करने को तैयार, ईरान बोला-और भारी कीमत चुकानी होगी

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

2

2