KBP Times

“दावे विश्वगुरु के मगर देश में एक…” CUET-UG परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ी पर राहुल गांधी ने घेरा

Rahul Gandhi

CUET UG 2026: देश में NEET पेपर लीक को लेकर छिड़ा विवाद अभी शांत भी नहीं हुआ था कि कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-यूजी (CUET-UG) 2026 की परीक्षा को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. दरअसल, आज 30 मई को सीयूईटी यूजी 2026 के परीक्षा केंद्रों पर भारी अव्यवस्था देखने को मिली. कई परीक्षा केंद्रों पर सुबह की शिफ्ट का पेपर तय समय पर शुरू नहीं हो सका, जिसकी वजह से परीक्षार्थियों और उनके माता-पिता को तपती धूप में सेंटर्स के बाहर खड़ा रहना पड़ा. जिसकी वजह से उनका गुस्सा फूट पड़ा. हंगामे के बाद एनटीए को आधिकारिक नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देना पड़ा.

NTA ने एक ऑफिशियल नोटिस जारी करते हुए स्वीकार किया कि सीयूईटी यूजी परीक्षा कराने वाली टेक्निकल पार्टनर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के एंड पर तकनीकी खराबी आ गई थी. जिसकी वजह से सुबह की शिफ्ट की परीक्षा में देरी हुई. दोपहर के सत्र के समय में बदलाव करना पड़ा.एनटीए ने असुविधा के लिए खेद जताते हुए भरोसा दिलाया कि किसी भी उम्मीदवार के समय का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा.

“पूरी शिक्षा व्यवस्था तबाह कर दी “
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार को घेरा. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि NEET,CBSE,SSC और आज CUET, चार परीक्षाएं,एक करोड़ बच्चे.एक भी ईमानदारी से नहीं हो पाई. दावे “विश्वगुरु” के, मगर देश में एक परीक्षा नहीं करवा सकते- PM मोदी ने पूरी शिक्षा व्यवस्था तबाह कर दी है.जिस पीढ़ी का भविष्य आप बर्बाद कर रहे हैं-वही पीढ़ी आपका हिसाब करेगी.

AAP नेता मनीष सिसोदिया ने भी बोला हमला
CUET परीक्षा पर AAP नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने NTA नाम की एक एजेंसी सेंटर लेवल पर बनाई वे कहते हैं कि देश में जितनी परीक्षाएं होंगी ये NTA कराया करेंगी.जब से ये एजेंसी बनी है.बहुत बड़ा घोटाला देश के युवाओं,बच्चों के साथ हो रहा है. कोई परीक्षा ढंग से नहीं हो रही है. NEET की परीक्षा ठीक से नहीं हो रही है.CBSE से लेकर SSC तक की परीक्षा में सरकार फेल हो गई.आज CUET परीक्षा का भी NTA ने मजाक बनाकर रख दिया है. आज बच्चे सेंटर पर पहुंचे तो समय बदल दिया,किसी का सेंटर बदल दे रहे हैं किसी की तारीख बदल दी जा रही है.पूरी अव्यवस्था है.ये मजाक नहीं है.पूरा परिवार परीक्षा के लिए कितनी मेहनत करता है PM नरेंद्र मोदी इस बात को कभी नहीं समझ सकते.

यह भी पढ़ें: “सड़क पर नमाज पढ़ना गलत तो सभी त्योहारों…” AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने साधा निशाना

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

Bihar Protest Viral Video

“टीयर गैस का इंतजाम नहीं क्या, वाटर कैनन चालू करो सर…” प्रदर्शन के बीच छात्रों का VIDEO वायरल

Bullet Train

इंतजार खत्म, भारत की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त से, बस 2 घंटे में मुंबई से अहमदाबाद!

PDF on Whatsapp

Whatsapp पर PDF फाइल पढ़ना होगा आसान, Adobe Acrobat के साथ किया इंटीग्रेशन

Rahul Gandhi

“आपकी हिम्मत कैसे हुई…” डीयू ने छात्रों को जंतर-मंतर पर जाने से रोका तो भड़के राहुल गांधी

Railway Jobs

रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा की Exam City Slip जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Actress Huma Qureshi

‘बेबी डू डाई डू’ की स्टारकास्ट पहुंची जयपुर, अभिनेत्री हुमा कुरैशी बोली-दर्शकों का आभार

Rajasthan Politics

पेपर लीक को लेकर अशोक गहलोत का CM भजनलाल पर निशाना, कहा- सच पर बुलडोजर चला…

2

2