KBP Times

‘AAP’ को बड़ा झटका, राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल बीजेपी में होंगे शामिल

Raghav Chadha

Raghav Chadha: राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आज शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर आम आदमी पार्टी(AAP) से अपने इस्तीफे का ऐलान किया है. इसके साथ ही राघव ने दावा किया कि उनके साथ AAP के अन्य सांसद भी हैं. राघव के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी नजर आए. राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने उन आदर्शों और बुनियादी मूल्यों से पूरी तरह भटक गई है, जिनके लिए इसे बनाया गया था. उन्होंने अपनी स्थिति तय करते हुए कहा कि मैं आम आदमी पार्टी से दूर जा रहा हूं और जनता की ओर बढ़ रहा हूं. उन्होंने कहा कि हम भाजपा में विलय कर रहे हैं. पिछले 12 सालों में भाजपा की केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कई ऐसे फैसले लिए हैं जो कि आज से पहले कई नेता लेने से डरते थे. इस नेतृत्व पर जनता ने एक बार नहीं बल्कि 3 बार मुहर लगाई है. हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के लिए काम करेंगे.
“खून से सींचा वह अपने मार्ग से हट गई”
राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने आगे कहा कि जिस AAP को मैंने 15 सालों तक अपने खून से सींचा वह अपने मार्ग से हट गई है. अब यह देशहित के लिए नहीं बल्कि अपने निजी फायदों के लिए काम कर रही है. मैं AAP से दूर जा रहा हूं और जनता के पास आ रहा हूं. हम सभी ने मिलकर इस पार्टी को दिल्ली, पंजाब और देश के अन्य राज्यों तक पहुंचाने का प्रयास किया था. संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चड्ढा ने कहा कि हमने तय किया है कि हम राज्यसभा में AAP के 2/3 सदस्य, भारत के संविधान के नियमों का पालन करते हुए भाजपा में शामिल हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि राज्यसभा में AAP के 10 सांसद हैं और 2/3 से ज्यादा सांसद इस मुहिम में हमारे साथ हैं. हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, स्वाती मालीवाल और अन्य नेता हमारे साथ हैं.

यह भी पढ़ें: Samrat Choudhary: सम्राट चौधरी फ्लोर टेस्ट में पास, तेजस्वी बोले- नीतीश को फिनिश कर दिया…

“AAP से अपने रास्ते अलग कर रहा हूं”
AAP नेता संदीप पाठक ने कहा कि मैंने अपने जीवन में नहीं सोचा था कि ये स्थिति आएगी पर ये आई. 10 साल से इस पार्टी से मैं जुड़ा रहा और आज मैं AAP से अपने रास्ते अलग कर रहा हूं. मैं किसान परिवार से आया फिर पढ़ाई लिखाई की. सिर्फ एक मकसद से राजनीति में आया कि देश के लिए कुछ बड़ा कर सकूं. देश सेवा के मकसद से आम आदमी पार्टी से जुड़ा. अब तक मैंने जो भी निर्णय लिए पार्टी के हितों को सर्वोपरि रखा. मैंने पूरी ईमानदारी के साथ काम किया. देश में राजनीतिक दल रहने चाहिए. मेरे रास्ते आज से अलग है.

बता दें कि अभी हाल ही में राघव चड्ढा को हटाकर अशोक मित्तल को AAP का राज्यसभा में उपनेता बनाया गया था. अब राघव चड्ढा और अशोक मित्तल साथ आ गए है. बीते हफ्ते अशोक मित्तल के आवास पर ईडी की छापेमारी भी हुई थी.

 

 

 

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2