KBP Times

राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने पर सियासत, कांग्रेस-NDA नेताओं ने AAP को घेरा

Raghav Chadha News

Raghav Chadha News: राज्यसभा में AAP सांसद राघव चड्ढा को उप-नेता पद से हटाए जाने पर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने यह फ़ैसला लिया है, और किसी को नियुक्त करना या हटाना उनका अपना अंदरूनी मामला है. हालांकि, यह साफ़ है कि सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. खासकर राघव चड्ढा और आम आदमी पार्टी के बीच रिश्ते तनावपूर्ण लग रहे हैं. यह तो बस शुरुआत है. आने वाले दिनों में हम देख सकते हैं कि उनके रास्ते पूरी तरह से अलग हो जाएं.
“आम आदमी पार्टी अब अंतर्द्वंद्व में फंस गई है”
झारखंड से कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा (Rakesh Sinha) ने कहा कि हमें लगता है कि आम आदमी पार्टी अब अंतर्द्वंद्व में फंस गई है और ये अंतर्द्वंद्व का ही परिणाम है. राघव चड्ढा जनहित के मुद्दों को राज्यसभा में उठाते रहे हैं. अब अरविंद केजरीवाल समझें कि क्यों उन्हें उप-नेता के पद से हटाया गया लेकिन वे(राघव चड्ढा) जनहित के मुद्दे राज्यसभा में उठाते हैं.

“राघव चड्ढा से प्रेम करना क्यों बंद कर दिया”
बिहार से JDU नेता नीरज कुमार (Neeraj Kumar) ने कहा कि अब AAP ने राघव चड्ढा से प्रेम करना क्यों बंद कर दिया, ये उनकी पार्टी का आंतरिक मामला है लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि उनकी(राघव चड्ढा) प्रतिभा से आम आदमी पार्टी कुछ परेशानी के हालात में थी. हो सकता है कि उनके संसदीय प्रदर्शन से अरविंद केजरीवाल या उनकी पार्टी असहज हो लेकिन मनुष्य में यदि बौद्धिक क्षमता है तो नेता पद से हटाने के बाद भी वो जनता के दिलों में बसता ही है.

JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद (Rajiv Ranjan Prasad) ने कहा कि AAP लगातार बड़े बिखराव की तरफ बढ़ती जा रही है. राघव चड्ढा पंजाब के प्रभारी रहे हैं, AAP के वरिष्ठ नेताओं में से एक रहे हैं और प्रमुख रणनीतिकार के तौर पर राघव चड्ढा की सेवाएं अरविंद केजरीवाल लेते रहे हैं. इतनी बात तया है कि जिस तरह से AAP पार्टी की साख और विश्वसनीयता खत्म होती जा रही है, कोई भी समझदार नेता AAP में अपने भविष्य को नहीं देखता है.

यह भी पढ़ें: “खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं…” राज्यसभा में उपनेता पद से हटाने के बाद बोले राघव चड्डा

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2