Politics : कहते हैं सियासत में अपना दबदबा बनाए रखना बडा मुश्किल होता है क्योंकि विरोधी कब क्या चाल चल जाए जिससे उसकी छवि धूमिल ना हो यह हर पल ध्यान रखना होता है। और अगर दो बडे सियासतदां के बीच अदावत हो तो मामला गंभीर हो ही जाता है। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की सियासत में इन दिनों हलचल मची है। दरअसल यहां बीजेपी विधायक विनोद सिंह और बाहुबली ब्रदर्स के नाम से प्रसिद्व पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू सिंह और यशभद्र सिंह उर्फ मोनू सिंह के बीच की राजनीतिक और वर्चस्व की सियासी जंग चल रही है। दिलचस्प बात यह है कि बीजेपी विधायक विनोद सिंह पर कथित रूप से बलात्कार की कोशिश और धमकी का आरोप लगाने वाली महिला की विधायक के बीच बातचीत की रिकॉर्डिंग वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ही विधायक और महिला की बातचीत के आधार पर बाहबुली ब्रदर्स अपनी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है. इसके चलते सियासी हड़कंप मच गया है, जिससे एक बार भी बाहुबली ब्रदर्स और विनोद सिंह की चली आ रही सियासत अदावत फिर से सुर्खियों में है।
एसपी को दी शिकायत
उत्तरप्रदेश से मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विधायक विनोद सिंह से बाहुबली ब्रदर्स को अपनी जान का खतरा होने की शिकायत पुलिस तक पहुंच गई है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह (मोनू) ने एसपी से मुलाकात कर विधायक विनोद सिंह के खिलाफ अपनी हत्या की साजिश रचने की लिखित शिकायत दी। शिकायत के साथ उस वायरल ऑडियो को सौंपा है, जिसमें विधायक एक महिला के साथ बातचीत है. इसके आधार पर ही उन्होंने अपनी और अपने भाई की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है. ऐसे में उनकी मांग है कि ऑडियो की आवाज और सत्यता की जांच विधि विज्ञान प्रयोगशाला से कराई जाए. साथ ही विधायक विनोद सिंह के खिलाफ हत्या की साजिश का केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए।
शिकायत क्यों
बताया जाता है कि प्रयागराज कोर्ट परिसर में और फिर 9 जुलाई, 2024 को अयोध्या कोर्ट परिसर मोनू सिंह और सोनू सिंह पर जानलेवा हमला हुआ था जिसमें दोनों भाईयों के साथ पुलिसकर्मी, अधिवक्ता और दाप्रार्थी को गंभीर चोटें आई थीं। इस मामले में विधायक विनोद सिंह नामजद अभियुक्त भी हैं. वायरल ऑडियो में विधायक के नाम से एक महिला से बातचीत का दावा किया जा रहा, जिसमें सुनाई दे रहा कि सोनू-मोनू सुल्तानपुर के हैं। उनसे दुश्मनी इस वजह से ली गई कि वे हत्या करा सकते हैं. इसके बाद दोनों की हत्या करवाने की बातचीत भी कथित तौर पर कही गई है.
विधायक पर महिला ने लाया यौन शोषण का आरोप
बताते हैं कि सुल्तानपुर सदर से बीजेपी विधायक विनोद सिंह पर तीन दिन पहले यौन शोषण का आरोप महिला ने लगाया था. महिला ने दिल्ली में प्रेस कांफ्रेन्स कर सुल्तानपुर के बीजेपी विधायक विनोद सिंह पर यौन शोषण करने और उसके परिवार का उत्पीड़न करने का संगीन और गंभीर आरोप लगाई थी. इसी महिला का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सोनू सिंह और मोनू सिंह की हत्या कराने की कथित बातचीत हो रही है।
विनोद सिंह और बाहुबली ब्रदर्स की सियासी अदावत
सुल्तानपुर की सियासत में विनोद सिंह और बाहुबली ब्रदर्स सोनू-मोनू सिंह की अपनी-अपनी राजनीतिक पहचान है. विनोद सिंह के पिता केदारनाथ सुल्तानपुर की राजनीति के एक स्थापित और प्रभावशाली चेहरा थे तो सोनू-मोनू सिंह के पिता इंद्रभद्र सिंह भी पूर्व विधायक और इलाके के बड़े दबंग नेता माने जाते थे. विनोद सिंह के पिता केदारनाथ सिंह एक समय इंदिरा गांधी के सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे.
सुल्तानपुर सीट पर कब्जे की असल लड़ाई
मायावती सरकार में विनोद सिंह मंत्री थी तो सोनू सिंह इसौली विधानसभा से विधायक. एक ही क्षेत्र पर प्रभाव जमाने को लेकर अंदरूनी खींचतान जारी रही. 2014 में अयोध्या कोर्ट में सोनू सिंह के भाई यशभद्र सिंह मोनू पर बम से जानलेवा हमला हुआ था. मोनू सिंह पर हमले की साजिश में विनोद सिंह पर लगी. पूर्व में मोनू सिंह द्वारा विनोद सिंह पर आरोप लगाया जाता रहा है कि मुन्ना बजरंगी से मिलकर विनोद सिंह उनकी हत्या करवाना चाहते थे।
भाजपा में शामिल हुए दो दुश्मन
विनोद सिंह ने बसपा छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया तो सोनू-मोनू सिंह भी बीजेपी में शामिल हो गए, लेकिन मेनका गांधी के चलते सोनू-मोनू सिंह अलग हो गए. विनोद सिंह सुल्तानपुर सीट से बीजेपी के टिकट पर विधायक बन गए तो सोनू-मोनू सिंह ने सपा का दामन थाम लिया. इस बार सोनू सिंह के सुल्तानपुर सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा है, जिसके चलते विनोद सिंह के साथ उनकी सियासी अदावत गहरा गई है. सोनू सिंह ने आरोप लगाया कि विधायक विनोद सिंह के पास जनता का काम करने के बजाए सिर्फ सोनू-मोनू पर फर्जी मुकदमे कराने की फुर्सत है. इसके जवाब में भाजपा विधायक विनोद सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सोनू-मोनू सिंह को आपराधिक प्रवृत्ति का बताया और चेतावनी दी कि योगी सरकार में उनके आपराधिक साम्राज्य पर Buldozar चलेगा. अब सोनू-मोनू सिंह ने विनोद सिंह पर हत्या कराने का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें –रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आज भाजपा का झारखंड बंद
यह भी देखें –जयपुर में कांग्रेस का ‘हिसाब मांगो मार्च’, वॉटर कैनन के बीच पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता | KBP Times



