KBP Times

NCC PM रैली में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, कहा- ऑपरेशन सिंदूर पर शानदार…

PM Narendra Modi

NCC PM Rally: दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बुधवार को सालाना NCC PM रैली में हिस्सा लिया. इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे. इस दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि मैं यहां मौजूद सभी कैडेट्स और मित्र देशों से आए कैडेट्स और अधिकारियों का अभिनंदन करता हूं. इस बार भी यहां बहुत बड़ी संख्या में गर्ल्स कैडेट्स आई हैं. मैं उनका विशेष रूप से अभिनंदन करता हूं. NCC एक ऐसा आंदोलन है जो भारत की युवा शक्ति को आत्मविश्वासी बनाता है. अनुशासित बनाता है. संवेदनशील बनाता है और राष्ट्र के लिए समर्पित बनाता है.

“अजित पवार और कुछ दोस्तों को हमसे छीन लिया है”
वहीं उन्होंने कहा कि आज सुबह ही महाराष्ट्र में एक दुखद विमान दुर्घटना हुई है. इस दुर्घटना ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ( Ajit Pawar Death) और कुछ दोस्तों को हमसे छीन लिया है. अजित दादा ने महाराष्ट्र और देश के विकास में बड़ा योगदान दिया है. मैं अजित पवार के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. जिन साथियों को हमने इस हादसे में खोया है, इस पीड़ा की घड़ी में हम सभी उनके परिजनों के साथ हैं.

यह भी पढ़ें:बारामती प्लेन क्रैश हादसे पर ममता बनर्जी का बड़ा बयान, कहा- ‘..अजित पवार बीजेपी छोड़ने को तैयार…’ 

“NCC कैडेट्स की संख्या 14 लाख से बढ़कर 20 लाख हुई”
PM मोदी (Narendra Modi) ने आगे कहा कि बीते वर्षों में NCC कैडेट्स की संख्या 14 लाख से बढ़कर 20 लाख हो चुकी है. खासकर हमारे सीमावर्ती इलाकों में, तटीय इलाकों में NCC कैडेट्स की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है. आपने यहां ऑपरेशन सिंदूर पर शानदार झांकी निकाली है. ऑपरेशन सिंदूर के समय आपके प्रयासों की मैं खास तौर पर सराहना करूंगा. राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी उस महत्वपूर्ण घड़ी में हमारे NCC कैडेट्स ने अपनी जिम्मेदारियां बखूबी संभाली. किसी ने सेना की तैयारियों में सहयोग दिया, किसी ने रक्तदान शिविर लगाए, किसी ने फर्स्ट एड कैंप लगाए. आपने ये दिखा दिया कि NCC में परेड ग्राउंड ट्रेनिंग के साथ ही ‘नेशन फर्स्ट’ के विचार प्रवाह की भी ट्रेनिंग होती है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

India-Zimbabwe match

भारत और जिम्बाब्वे पहला T-20 आज, श्रेयस की कप्तानी में पहली जीत का इंतजार

Rahul Gandhi

“आपने ही युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया…” PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार

2

2