KBP Times

“रिस्क लेने वाले को भरोसा रहता…” स्पेस स्टार्टअप्स के CEO-फाउंडर्स से बातचीत के दौरान बोले PM मोदी

National Space Day 2026

National Space Day 2026: नई दिल्ली में आज (23 अगस्त) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पेस स्टार्टअप्स के CEO और फाउंडर्स के साथ बातचीत की. पीएम मोदी ने भारत को वैश्विक अंतरिक्ष प्रतिभा का केंद्र बनाने का विजन रखा. स्पेस स्टार्टअप्स के CEO और फाउंडर्स को बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि आपने एक नए सेक्टर में हिम्मत दिखाई है. सबसे ज़रूरी बात यह है कि आपने सरकार पर भरोसा किया. मेरा हमेशा से यह मानना ​​रहा है कि हम जो भी फ़ैसले लें, उनमें एकरूपता होनी चाहिए.हमें उन्हें बार-बार बदलना नहीं चाहिए. इससे रिस्क लेने वाले को भरोसा रहता है- उन्हें पता होता है कि अगर उनकी अपनी गलती से कुछ गलत हो जाता है, तो वह अलग बात है, लेकिन कोई उन्हें बीच में अकेला नहीं छोड़ेगा. हम इसी तरह का भरोसा बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

“हम तेज़ी से अपनी एक खास जगह बना सकते हैं”
पीएम मोदी ने आगे कहा कि मेरा मानना ​​है कि हमें ऐसा माहौल बनाना चाहिए जिससे दुनिया भर के लोगों को लगे कि अगर वे इस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो उन्हें भारत आना चाहिए. किसी भारतीय स्टार्टअप या भारतीय स्पेस एजेंसी से जुड़ना चाहिए. मुझे पूरा भरोसा है कि हम इस पूरे टैलेंट पूल को चुंबक की तरह अपनी ओर खींच सकते हैं, और यह हमारे लिए एक बड़ी ताकत बन सकता है. हम लागत के मामले में बहुत प्रतिस्पर्धी हैं. टैलेंट की क्वालिटी पर कोई सवाल ही नहीं है, और चूंकि हमारे देश के लोगों में स्वाभाविक रूप से जोखिम उठाने की क्षमता होती है, इसलिए हम तेज़ी से अपनी एक खास जगह बना सकते हैं.

“एक रॉकेट लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं”
वहीं भारत के पहले स्पेस टेक यूनिकॉर्न के सीईओ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया कि 18 जुलाई को हमने भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट सफलतापूर्वक लॉन्च किया था, यह अभी शुरुआत है. अगले साल में हम हर महीने एक रॉकेट लॉन्च करने की योजना पर काम कर रहे हैं, इसके लिए तीन फैक्ट्री तैयार है. इन फैक्ट्रियों में एक महीने में एक रॉकेट बनाने की क्षमता है. मेरा सपना है कि हर सप्ताह और फिर हर दिन एक रॉकेट लांच करना है. एक सीईओ ने पीएम मोदी को बताया कि हमने एक ऐसा इंजन बनाया है, जो दुनिया के आधुनिक इंजनों में से एक है. इस इंजन की टेस्टिंग जारी है. इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें बहुत लोगों को जोड़ना है. इस स्पेस क्षेत्र में दुनिया भर के लोगों को हिंदुस्तान आने के लिए प्रेरित करना होगा. आपके कारण हम ऐसा कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: “हम पीछे हटने वाले लोग नहीं…” CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका की सरकार को चेतावनी

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Sugar Price Hike India

चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- एथेनॉल बनाने में गन्ना यूज़…

Vande Mataram Controversy

“देश को बांटने की साजिश…” वंदे मातरम को लेकर शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस पर साधा निशाना

National Space Day 2026

“रिस्क लेने वाले को भरोसा रहता…” स्पेस स्टार्टअप्स के CEO-फाउंडर्स से बातचीत के दौरान बोले PM मोदी

Ashutosh Ranka

“हम पीछे हटने वाले लोग नहीं…” CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका की सरकार को चेतावनी

Medical institute in jaipur

जयपुर में एक और निजी मेडिकल इंस्टीट्यूट का शिलान्यास, इलाज और रिसर्च पर फोकस

lifght off exam cancelled

जयपुर में NTA के आयुर्वेदिक PG एंट्रेंस Exam में बिजली गुल, हुआ हंगामा, परीक्षा रद्द

tragedy for a family

iPhone की जिद ने माता-पिता को किया बेबस और परिवार खत्म, एक दर्दनाक घटना

NHM chargesheet

NHM घोटाला: आईएएस नीरज के.पवन समेत 5 के खिलाफ चार्जशीट पेश

Helicopter Viral Video

कांवड़ियों पर फूल बरसाने आया हेलीकॉप्टर, तेज हवा से बिगड़ा लोगों का संतुलन, VIDEO वायरल

2

2