PM Modi on Lal Qila : लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम गाया गया। 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम ने 13वीं बार तिरंगा फहराया। उसके बाद राष्ट्रगान हुआ, 21 तोपों की सलामी दी गई।
2,500 NCC कैडेट और मॉय भारत वॉलंटियर्स ने ज्ञानपथ पर वंदे मातरम आकृति बनाई। कार्यक्रम की सुरक्षा में 15-20 हजार जवान तैनात किए गए हैं। 1,000 से ज्यादा CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही है। 5000 स्पेशल गेस्ट आ रहे हैं।
मोदी बोले- आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को नमन
पीएम ने कहा कि देश आज उन महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करती है जिन्होंने आजादी के लिए बलिदान दिया। पूज्य बापू समेत सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं।
- मोदी बोले- आज हर घर तिरंगा है हर मन तिरंगा है
पीएम मोदी ने कहा- आज हर घर तिरंगा है हर मन तिरंगा है आज उत्साह और उमंग के साथ नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ रहा है।



