KBP Times

राहुल गांधी संसद में कौन सी किताब लेकर आए जिसपर हुआ हंगामा? राजनाथ सिंह ने जताई आपत्ति

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि एक युवा साथी ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया. मैं यह मुद्दा उठाने वाला नहीं था, लेकिन क्योंकि उन्होंने हमारी देशभक्ति, भारतीय संस्कृति के बारे में हमारी समझ पर सवाल उठाया है, इसलिए मैं कुछ पढ़कर शुरुआत करना चाहूंगा और यह आर्मी चीफ नरवणे के संस्मरण से है. और मैं चाहूंगा कि आप इसे ध्यान से सुनें. आपको ठीक से समझ आ जाएगा कि कौन देशभक्त है, कौन नहीं. इसमें थोड़ा समय लगेगा, तो यह उस समय की बात है जब चार चीनी टैंक भारतीय इलाके में घुस रहे थे. वे डोकलाम में एक पहाड़ी पर कब्ज़ा कर रहे थे और आर्मी चीफ लिखते हैं, मैं एक आर्टिकल से कोट कर रहा हूं जो उनकी किताब से कोट कर रहा है.

“सदन के नियमों के खिलाफ है”
किताब को कोट करने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं चाहता हूं कि लोकसभा में विपक्ष के नेता (राहुल गांधी) वह किताब सदन के सामने पेश करें, जिससे वह कोट कर रहे हैं, क्योंकि जिस किताब का वह ज़िक्र कर रहे हैं, वह पब्लिश नहीं हुई है. उन्होंने सदन में एक पब्लिश्ड मैगज़ीन की कहानी के कोट्स का हवाला दिया, जो सदन के नियमों के खिलाफ है. इसपर राहुल गांधी ने कहा कि उनका सोर्स भरोसेमंद है और इसमें एक पूर्व आर्मी जनरल के अप्रकाशित संस्मरणों के कोट्स शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: “कुछ न कुछ गड़बड़ है…” संजय राउत ने अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत पर खड़े किए सवाल

“अखबार का कोट्स नहीं पढ़ सकते”
वहीं लोकसभा में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि हम यहां सुनने के लिए हैं और प्रधानमंत्री भी सुनने के लिए यहां बैठे हैं. हमने शुरू से कहा है कि हम आपकी बात शांति से सुनेंगे और आपको भी उतनी ही शांति से हमारी बात सुननी चाहिए. अब जब नियम का पालन ही नहीं करेंगे, तो चर्चा कैसे हो सकती है? इस पर पीठासीन ने नियम बता दिया है कि आप मैगज़ीन का, अखबार का कोट्स नहीं पढ़ सकते.

“मैंने पहले ही रूल बुक पढ़ ली है”
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि मैंने पहले ही रूल बुक पढ़ ली है. संसद में अखबार की कटिंग, किताबों कोई ऑथेंटिक विषय पर चर्चा की परंपरा नहीं रही है. नियम भी कहता है और यही परंपराएं भी यही है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

NIA chargesheeet

NIA बोली-दिल्ली के लाल किले के नजदीक धमाका एक आत्मघाती बम हमला था

Rahul Gandhi

रायबरेली में राहुल गांधी ने अफसरों से पूछा-सरकार पैसे दे रही तो काम क्यों नहीं हो रहा?

Open AI

Open AI का 181 साल पुरानी गणित पहेली सुलझाने का दावा, गणितज्ञों को चिंता

supreme court to Noida court

सुप्रीम कोर्ट की नोएडा मजिस्ट्रेट को फटकार, CJP के प्रदर्शन में शामिल छात्र को भेजा था नोटिस

India-Russia deal

BRICS से पहले रूस से 75 सुखोई-57 फाइटर जेट का सौदा संभव, मोदी-पुतिन कर सकते है साइन

Voting in Jaipur

जयपुर की 18 निकायों में मतदान जारी; शाहपुरा, चाकसू, कानोता में EVM में आई खराबी

America-Iran war

अमेरिका का 5 ईरानी टैंकरों पर हमला, ईरान ने जॉर्डन में US बेस पर 20 मिसाइलें दागी

India-Bangladesh semifinal

Women’s Asia Cup Cricket : सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश की भिड़ंत, 10 सितंबर को दुबई में मुकाबला

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

2

2