KBP Times

संसद में साधु के भेष में दानपेटी लेकर पहुंचे पप्पू यादव, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन

Ram Temple Donation Row

Ram Temple Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर आज शुक्रवार को संसद परिसर में विपक्षी सांसदों ने प्रदर्शन किया. इस दौरान बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव साधु के भेष में दानपेटी लेकर पहुंचे. राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों ने दानपेटी में चंदा डाला. साथ ही विपक्षी सांसद बैनकर लेकर पहुंचे जिसमें अमित शाह संसद से गायब क्यों लिखा हुआ था. समाजवादी पार्टी के सांसदों ने भी इस मुद्दे पर पप्पू यादव के साथ प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन के बाद लोकसभा की कार्यवाही 11 बजे शुरू हुई, लेकिन विपक्ष के हंगामे के बाद 12 बजे कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया. जब 12 बजे दोबारा लोकसभा शुरू हुई तब जन्म-मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) बिल, 2026 ध्वनि मत से पास हुआ. फिलहाल लोकसभा व राज्यसभा को 3 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.

पप्पू यादव राहुल गांधी और सपा सांसदों से लिया चंदा
साधु के भेष में दानपेटी लेकर पहुंचे पप्पू यादव ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के सांसदों से चंदा भी लिया. इस दौरान विपक्षी सांसदों ने जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन के दौरान कुछ सांसद पप्पू यादव से सांकेतिक तौर पर झीना-झपटी करते हुए भी दिखाई दिए. इस दौरान अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद भी प्रदर्शन में शामिल हुए. मीडिया से बातचीत के दौरान अवधेश प्रसाद ने कहा कि राम मंदिर चंदा चढ़ावा पूरे राष्ट्र का सवाल है, करोड़ों लोगों की आस्था का सवाल है. इस विषय पर पूरा राष्ट्र एक साथ है. अफसोस है कि एक महीने से ज्यादा हो गया है और सरकार कुछ नहीं कर रही है. इसकी लड़ाई समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक मजबूती के साथ लड़ेगी.

वहीं सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने सांसद पप्पू यादव ट्रस्ट के एक मेंबर के तौर पर वहां पर बनकर आए थे. जिस तरीके से ट्रस्ट के लोगों ने वहां पर चढ़ावे की असलियत में चोरी की है. अभी तक उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, जो मुख्य लोग हैं. उसको देखते हुए आज बहुत बड़ा प्रदर्शन हुआ. हम लगातार ये प्रदर्शन करते रहेंगे, क्योंकि यहां दिल्ली से पूरे देश में ये संदेश जाना चाहिए कि भाजपा ने चोरी की है.

विपक्ष के प्रदर्शन पर क्या बोली बीजेपी?
अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित चोरी पर विपक्ष के प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि लोकसभा के अध्यक्ष पहले भी आपत्ति दर्ज कर चुके हैं कि मकर द्वार पर ऐसा काम नहीं हो. आज जो घटना घटी है, ये केवल सपा, पप्पू यादव और कांग्रेस की सोची-समझी रणनीति के तहत भारत के सनातन के साधु संतों को चोर के रूप में दिखाया गया. यह क्या सोची-समझी रणनीति है, अपमानित करने का नहीं है तो क्या है? अखिलेश यादव सोचते हैं कि सनातन का अपमान करेंगे. चोरी किया कर्मचारियों ने, वो जेल में हैं और आप सनातन को गाली देंगे, भगवा को गाली देंगे?

यह भी पढ़ें: PM मोदी को अपशब्द बोलने वाली लड़की पर FIR, CJP प्रवक्ता बोले- ये कब से अपराध हो गया?…

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Home minister Amit Shah

गृहमंत्री अमित शाह का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- पूरा वंदे मातरम न गाना देशविरोधी

RSS ban demond by american

मोहन भागवत के दौरे से पहले अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग बोला- RSS पर लगे बैन

Action by India on Pak high commission

इस्लामाबाद की कार्रवाई का रातों रात जवाब दिया दिल्ली ने, पाक हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर

India-Pakistan

हॉकी का वर्ल्ड कपः भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

Prabodh Bodh

जयपुर के उपन्यासकार गोविल के व्यक्तित्व पर पुस्तक ‘प्रबोध बोध’ का लोकार्पण

Satyendar Jain Arrest

सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी पर AAP-BJP में जुबानी जंग तेज, जाने किसने क्या कहा?

Khetram naval in ajmer

अजमेर में खेताराम नवल बोले- निकाय-पंचायत चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी कांग्रेस

Urbal Local Bodies election

राजस्थान में 9 और 11 सितंबर को शहरी निकायों के चुनाव, 14 सितंबर को रिजल्ट, आचार संहिता लागू

Supreme court order to senior citizens

सुप्रीम कोर्ट का आदेश; बच्चों को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं माता-पिता

2

2