KBP Times

SIR के खिलाफ विपक्ष की याचिका में 14 खामियां, SC रजिस्ट्री ने बताया- याचिकाकर्ताओं की लिखित सहमति नहीं

Petition by opposition leaders

Petition : नई दिल्ली स्थित सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को विपक्ष की ओर से एसआईआर और सीईसी के खिलाफ दायर याचिका को लेकर इतनी जल्दबाजी हुई कि सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने राहुल गांधी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव समेत 11 विपक्षी नेताओं की तरफ से दायर याचिका में करीब 14 खामियां बताई हैं। यह याचिका वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन में बड़े पैमाने पर नाम हटाने और गड़बड़ियों के आरोपों से जुड़ी है। बता दें कि 12 अक्टूबर को दायर याचिका में भारत निर्वाचन आयोग, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और अन्य चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी को पक्षकार बनाया गया है।

9 याचिकाकर्ताओं की लिखित सहमति नहीं

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रजिस्ट्री ने याचिका दाखिल करने वाले वकील से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आईडी कार्ड की साफ कॉपी मांगी। 9 याचिकाकर्ताओं ने याचिका दायर करने की लिखित सहमति नहीं दी थी। रजिस्ट्री ने यह भी कहा कि याचिका के साथ जमा किए दस्तावेज के कुछ पन्ने पढ़ने लायक नहीं हैं। कुछ गायब हैं। कोर्ट फीस भी 220 रुपए कम जमा की गई है।

मार्च के खिलाफ 2 FIR दर्ज

सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने के मामले में दिल्ली पुलिस ने 2 एफआईआर दर्ज की हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ये केस बाराखंभा रोड और तिलक मार्ग थानों में दर्ज किए गए हैं।

विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट तक मार्च किया

राहुल गांधी और कई अन्य विपक्षी नेता सोमवार को याचिका दाखिल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करके पहुंचे थे। याचिका में रिटायर्ड सुप्रीम कोर्ट जज की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र समिति बनाने की मांग की गई है। इसमें तकनीकी विशेषज्ञों और प्रतिष्ठित नागरिकों को भी शामिल करने की मांग है। याचिका में कहा गया है कि यह समिति तय समय के भीतर SIR  के दौरान वोटर लिस्ट से हटाए गए नामों और किए गए बदलावों का स्वतंत्र ऑडिट करे।

आज राहुल के घर विपक्षी सांसदों की चाय पे चर्चा

राहुल ने आगे की रणनीति तय करने के लिए मंगलवार शाम को सभी विपक्षी सांसदों, सिविल सोसाइटी के सदस्यों और छात्र संगठनों को High T के लिए सुनहरी बाग रोड स्थित अपने घर पर चाय पर बुलाया है। इस दौरान वोट चोरी के खिलाफ संयुक्त विरोध-प्रदर्शन की रणनीति और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर चर्चा होने की उम्मीद है। इससे पहले दोपहर में विपक्षी सांसद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

यह भी पढ़ें –दिल्ली में CJP के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष फिर से हिरासत में, जंतर-मंतर पर लहराया तिरंगा

यह भी देखें – “एक पूर्व विधायक को घर के अंदर…”, अतर सिंह भड़ाना की मौत के बाद भड़के लोग

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Strike Against Adulteration

मिलावट पर वार; केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल की झोटवाड़ाऔर मुहाना मंडी की फर्मों पर कार्रवाई

CJP and Delhi High Court

दिल्ली कोर्ट ने आशुतोष-सौरव की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ाई; CJP का रिहाई में जानबूझकर देरी का आरोप

Pratap singh Khachriyawas

जयपुर में प्रताप खाचरियावास का आरोप- VLTD डिवाइस के नाम पर 1000 करोड़ का घोटाला

Shashi Tharoor MP

कांग्रेस सांसद थरूर बोले- हमारा मकसद SIR प्रक्रिया को वापस लेना, सरकार गिराना टारगेट नही

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट ने दी दुष्कर्म की नाबालिग पीड़िता को गर्भपात की इजाजत

Cartoon

मास्टर जी सावधानी रखना…

selection commettee

BCCI में फेरबदल; प्रज्ञान ओझा चीफ सिलेक्टर बने, कमेटी में रमेश पोवर को किया शामिल

Questions of Oppositions

सत्ता से सवाल पूछने वाले खुद पर आरोपों का जवाब देंगे कब ?

Meta

केन्द्र सरकार ने मेटा से कहा-एक तरफा नैरेटिव वाला कंटेंट नहीं हो, एल्गोरिदम की करें समीक्षा

2

2