KBP Times

दिल्ली में आज फिर से विपक्ष का प्रदर्शन, जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा व्यवस्था

Opposition Leaders Protest

Opposition Leaders March : मुख्य चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन को जारी रखते हुए इंडिया गठबंधन के सांसद, नेता दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हम आज फिर से धरना दे रहे हैं सभी विपक्ष हमारे साथ है। इससे पहले कनॉट प्लेस से चुनाव आयोग कार्यालय तक एक बार फिर से मार्च निकालने का कार्यक्रम था लेकिन पुलिस ने रोक दिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज दोपहर इंडिया ब्लॉक के सांसदों को बुधवार को दिल्ली के जनपथ स्थित एक रेस्टोरेंट में लंच पर बुलाया जिसमें राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी नेता शामिल हुए।

जंतर-मंतर पर बैरिकेडिंग, पुलिस जवान तैनात

विपक्ष के नेताओं, सांसदो और कार्यकर्ताओं के मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर बैरिकेडिंग की है और पूरे क्षेत्र में पुलिस, आरएएफ और भारतीय तिब्बत बॉर्डर पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं।

“हम बस से जंतर-मंतर जाएंगे, वहां प्रदर्शन करेंगे”

राहुल ने कहा- कल हम चुनाव आयुक्तों से मिलना चाहते थे। दिल्ली पुलिस ने हमें रोका और कहा कि आप यहां पर प्रदर्शन नहीं कर सकते हैं। इसलिए हमने तय किया है कि हम जंतर-मंतर जाएंगे। ज्ञानेश कुमार इस देश के लेजिटिमेट CEC नहीं हैं। मैं आपको बता रहा हूं, ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा। मेरे ऊपर अभी 45 FIR हैं, मैं चाहता हूं कि 100 FIR हों।

“पूरे देश तक बात पहुंचाएंगे”

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे लंच करके बाहर निकल आए। उन्होंने कहा- इस मुद्दे को लेकर हम पूरे देश में जाएंगे। हम पूरा देश को बताना चाहते हैं की आपका हक जा रहा है। हम इसके लिए लड़ते रहेंगे। हम डरने वाले हैं। हम सभी दल साथ हैं।

लंच के बाद विपक्ष ने कार्यक्रम बदला

पहले के कार्यक्रम के मुताबिक विपक्षी नेता लंच के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मिलने का समय मांगने के लिए एक चिट्ठी पर दस्तखत करने वाले थे लेकिन लंच के बाद कार्यक्रम में बदलाव करते हुए सभी सांसद अब चुनाव आयोग कार्यालय तक मार्च निकाल रहे हैं।

बैठक के बाद विपक्षी सांसद बस में सवार

विपक्षी सांसदों की बैठक के बाद कांग्रेस सांसद एक साथ बस में सवार हुए। कांग्रेस सांसद शफी परंबिल ने कहा, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। सांसद कनॉट प्लेस से चुनाव आयोग तक जाएंगे और चुनाव आयोग से मिलने की कोशिश करेंगे।

“हम लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ते रहेंगे”

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, वे हजारों रिपोर्ट दर्ज कर लें। हमें गर्व है कि हम देश के लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं। दरअसल 6 अक्टूबर को आकाशवाणी भवन में प्रदर्शन करने पर राहुल-प्रियंका के खिलाफ थ्प्त् दर्ज कराई गई है।

यह भी पढ़ें –RBI ने ब्याज दर बढ़ाई, लोन होंगे महंगे; महंगाई काबू करने के लिए फैसला

यह भी देखें – जयपुर में Central Park जैसी सुविधाएं बाकी पार्कों में क्यों नहीं? लोगों ने सरकार से पूछे सवाल

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ethiraj the maker of Singol

ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने वाले एथिराज नहीं रहे; 1947 में नेहरू को मिला, PM मोदी 2023 में संसद लाए

Rijiju and kharge

परिसीमन बिल पर तकरार; रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब-कांग्रेस ने चर्चा के लिए तारीख नहीं दी

Sindoor Khela

मां दुर्गा की विदाई; महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

Rajendra Sen

जयपुर में ऋतु बराला केस में जीरो FIR पर विवाद: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

Weapons by women

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए हथियार अमृतसर से लाए, दो युवतियों ने मुंबई तक पहुंचाया

Hardeep Puri

यौन अपराधी एपस्टीन के साथ अकेले फोटो से घिरे हरदीप पुरी, उठे सवाल

Delhi High Court and CJP

CJP के नेता सौरव और आशुतोष ने हाईकोर्ट से याचिका वापस ली, कोर्ट ने कहा-बॉन्ड की शर्तो का किया उल्लंघन

Home Minister

गृह मंत्री शाह बोले- देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य, देशव्यापी आंदोलन की आवश्यकता

marc rubio

अमेरिका बोला- मतभेद के बावजूद संबंध बनाए रखने पड़ते हैं, विदेश नीति के लिए जरुरी

2

2