KBP Times

दिल्ली में राहुल-प्रियंका, विपक्षी सांसद राजघाट पहुंचे; पुलिस ने बैरिकेडिंग की

Opposition Protest

Opposition Protest : राहुल -प्रियंका गांधी सहित विपक्ष के नेताओं के साथ राजघाट पहुंच चुके हैं। उनके काफिले के साथ हजारों कार्यकर्ता भी राजघाट के बाहर नारेबाजी कर रहे है। राजघाट पर पुलिस ने बेरिकेडिंग लगा दी है। इस बीच भाजपा की ओर प्रेस कॉंफ्रेंस में कहा गया है कि चुनाव आयोग और एसआईआर का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है तो राहुल गांधी क्यों सडक पर भीड जुटा कर दबाव की राजनीति कर रहे है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वह अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं जो कि अपराध की श्रेणी में आता है।

तीसरे दिन दिल्ली में प्रदर्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर के विरोध में विपक्ष गुरुवार को लगातार तीसरे दिन दिल्ली में प्रदर्शन कर रहा है। आज देश के विभिन्न राज्यों में इंडिया गठबंधन और कांग्रेस की ओर से प्रदर्शन जारी हैं। आज दिलली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया ब्लॉक के सांसदों को दोपहर कनॉट प्लेस के मोएट्स रेस्टोरेंट में लंच पर बुलाया और एक बार फिर आगे की रणनीति पर चर्चा की है। जानकारी के मुताबिक सभी इंडिया गठबंधन के नेता, सांसद राजघाट जाएंगे और बापू की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

राहुल-प्रियंका के खिलाफ एफआईआर

इस बीच राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस से मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई। दिल्ली पुलिस के मुताबिक तीन एफआईआर दर्ज हुई हैं। 6 अक्टूबर को मार्च के दौरान आकाशवाणी बिल्डिंग में घुसने के मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। राहुल गांधी ने कहा था, ‘मैं एफआईआर से डरता नहीं हूं। मेरे खिलाफ 45 रिपोर्ट हो चुकी हैं। मैं चाहता हूं 100 एफआईआर हों।’

विपक्षी नेता राजघाट जाएंगे

लंच के बाद कांग्रेस के सभी नेता राजघाट जाएंगे और गांधीजी को श्रद्धांजलि देंगे। राजघाट पर बैरिकेडिंग की जा रही है। भारी पुलिसबल की तैनाती हो रही है और टेंट भी लगाया जा रहा है। राजघाट पर पोस्टर- ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो

मोएट्स रेस्टोरेंट के पास भारी फोर्स तैनात

दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित मोएट्स रेस्टोरेंट में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे विपक्षी सांसदों को लंच देने वाले हैं। इसके पहले ही इलाके में कई बसें लग चुकी हैं। भारी फोर्स भी तैनात है।

यह भी पढ़ें –फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन; गोवा में कार्डियक अरेस्ट, PM मोदी ने जताया दुःख

यह भी देखें – जालसू में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बोले- विकास नहीं तो वोट नहीं

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ethiraj the maker of Singol

ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने वाले एथिराज नहीं रहे; 1947 में नेहरू को मिला, PM मोदी 2023 में संसद लाए

Rijiju and kharge

परिसीमन बिल पर तकरार; रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब-कांग्रेस ने चर्चा के लिए तारीख नहीं दी

Sindoor Khela

मां दुर्गा की विदाई; महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

Rajendra Sen

जयपुर में ऋतु बराला केस में जीरो FIR पर विवाद: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

Weapons by women

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए हथियार अमृतसर से लाए, दो युवतियों ने मुंबई तक पहुंचाया

Hardeep Puri

यौन अपराधी एपस्टीन के साथ अकेले फोटो से घिरे हरदीप पुरी, उठे सवाल

Delhi High Court and CJP

CJP के नेता सौरव और आशुतोष ने हाईकोर्ट से याचिका वापस ली, कोर्ट ने कहा-बॉन्ड की शर्तो का किया उल्लंघन

Home Minister

गृह मंत्री शाह बोले- देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य, देशव्यापी आंदोलन की आवश्यकता

marc rubio

अमेरिका बोला- मतभेद के बावजूद संबंध बनाए रखने पड़ते हैं, विदेश नीति के लिए जरुरी

2

2