KBP Times

नोएडा में ई-स्कूटी चार्जिंग के दौरान धमाके से बिल्डिंग में लगी आग, 2 लोगों की मौत, 50 परिवारों का रेस्क्यू, देखें VIDEO

Noida Building Fire News

Noida Building Fire News: दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. नोएडा के ममूरा गांव में एक 5 मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई. बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा और एक युवती गंभीर रूप से झुलस गए. पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्ज हो रही थी, इसी दौरान धमाका हुआ और आग लग गई. देखते ही देखते आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई.

50 परिवारों का रेस्क्यू किया गया
घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची. बिल्डिंग में रहने वाले करीब 50 परिवारों का रेस्क्यू किया जा रहा है. हादसे के वीडियो भी सामने आए है. जिसमें देखा जा सकता है कि बिल्डिंग की छतों के बीच सीढ़ियां लगाई गई है. इन्हीं के सहारे लोग दूसरी बिल्डिंग तक पहुंचे. घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिल्डिंग मालिक को हिरासत में ले लिया है. हादसे में 2 लोगों की मौत के अलावा 10 गाड़ियों के जलने की भी खबर है.

बता दें कि नोएडा के सेक्टर-66 के ममूरा इलाका काफी भीड़भाड़ वाला इलाका है. यहां नौकरी कर रहे लोग अपने परिवार के साथ रहते हैं.

बिल्डिंग के मालिक को हिरासत में लिया
घटना पर जॉइंट कमिश्नर राजीव नारायण मिश्रा की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि ममूरा गांव की एक बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिली थी. जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई. बिल्डिंग में करीब 50 परिवार रहते हैं. शुरुआती जांच में सामने आया है कि ग्राउंड फ्लोर की पार्किंग में एक इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग के दौरान आग लग गई. पाइप और सीढ़ियों के रास्ते धुआं पूरी बिल्डिंग में फैल गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और एक बच्चा और एक युवती गंभीर रूप से झुलस गए. बिल्डिंग में 5 मंजिल है. हर फ्लोर पर 12 फ्लैट हैं, हर फ्लैट में 2 कमरे बने हैं. बिल्डिंग के मालिक को हिरासत में ले लिया गया है.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना पर संज्ञान लिया है. उन्होंने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए. राहत और बचान कार्य तेज करने और घायलों का बेहतर इलाज कराने को कहा.

यह भी पढ़ें: “सोनम वांगचुक की हो सकती है मौत, उन्हें जबरन खाना खिलाएं…” दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2