KBP Times

56 गेंदों में शतक ठोक कर सरफराज़ ने बनाया रिकॉर्ड

New Delhi: 56 गेंदों में शतर ठोक कर सरफराज ने बनाया रिकॉर्ड

New Delhi: विजय हजारे क्रिकेट ट्रॉफी में बुधवार को मुंबई और गोवा के बीच खेले गए मैच में सरफराज खान और उनके भाई मुशीर खान की तूफानी बल्लेबाजी की। सरफराज खान ने 56 गेंदों में शतक जड़ा और 157 रनों की पारी केवल 75 गेंदों में खेली. वहीं, मुशीर ने भी 60 रन बनाए. दोनों भाइयों ने 16 छक्के लगाए और 14 चौके जड़ दिए. दोनों की इस आतिशी बल्लेबाजी के दम पर मुंबई ने गोवा के सामने 444 रन बना लिए। सरफराज़ खान ने अपनी पारी से रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया है।

सरफराज़ ने बनाया, रोहित शर्मा का टूटा रिकॉर्ड

सरफराज़ खान ने अपनी पारी से रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया है। चौथे राउंड के मुकाबले में सरफराज़ ने अपना शतक सिर्फ 56 गेंदों में पूरा किया, जो कि विजय हज़ारे ट्रॉफी में मुंबई की ओर से सबसे तेज़ सेंचुरी बन गई. इससे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था, जिन्होंने हाल ही में सिक्किम के खिलाफ 62 गेंदों में शतक जड़ा था. रोहित ने मैच में 94 गेंदों में 155 रन बनाए थे, लेकिन गोवा के खिलाफ सरफराज़ ने उससे भी एक कदम आगे बढ़ते हुए नए साल की पूर्व संध्या पर गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई की. यह वह दौर है, जब घरेलू क्रिकेट में कई फ्रिंज खिलाड़ी अपने मौके को भुनाने में जुटे हैं, और सरफराज़ ने इसे पूरी तरह कैश किया.

यह भी पढ़ेंः देशभर में डिलीवरी वर्कर्स की हड़ताल,ऑनलाइन ऑर्डर पर असर

सेंसेशनल बन गए सरफराज़ खान

रेड-बॉल क्रिकेट में सरफराज़ खान की काबिलियत किसी से छिपी नहीं है. फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में उनका औसत 63.15 है, जिसमें 16 शतक और 16 अर्धशतक शामिल हैं. हालांकि, उनके करियर की शुरुआत असल पहचान टी20 क्रिकेट से हुई थी.
अब, फिटनेस में जबरदस्त बदलाव के बाद सरफराज़ तीनों फॉर्मेट में खुद को साबित कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने मुंबई के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन किया. इस टी20 टूर्नामेंट में उन्होंने 329 रन बनाए, औसत रहा 65.80, जबकि स्ट्राइक रेट रहा चौंकाने वाला 203.09. इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के लिए अपनी टीम में शामिल किया.

सरफराज ने शतक में 14 छक्के

इस मुकाबले में उन्होंने 14 छक्के और 9 चौके जड़े और लगभग 210 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. 50 ओवर के फॉर्मेट में यह आंकड़े किसी टी20 पारी से कम नहीं लगते. सरफराज़ की इस पारी के अलावा मुशीर खान और हार्दिक तोमर के अर्धशतकों की मदद से मुंबई ने 444/8 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो कि मुंबई का दूसरा सबसे बड़ा लिस्ट-। स्कोर है.

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2