KBP Times

इमरान मसूद के आतंकवाद के नाम पर निर्दोष लोग फंसाए जाते हैं बयान पर सियासत, बीजेपी ने बोला हमला

Imran Masood

Imran Masood: यूपी के सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के एक विवादित बयान पर राजनीति तेज हो गई है. दरअसल, लश्कर-ए-तैयबा के बांग्लादेश मॉड्यूल केस में 8 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है. इसपर जब मीडिया ने इमरान मसूद से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि सरकार किसी को भी आतंकी घोषित कर सकती है और वो कभी भी ध्यान भटकाने के लिए कोई भी कदम उठा सकते हैं. कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि कोई भी हो, जो बेगुनाह है, उसको छूआ नहीं जाना चाहिए और जो गुनहगार है, उसको छोड़ा नहीं जाना चाहिए. निष्पक्षता के साथ, पारदर्शिता के साथ गुनहगार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होने में किसी को आपत्ति नहीं है, लेकिन बेगुनाह के खिलाफ किसी तरह का प्रताड़न भी नहीं होना चाहिए. यह सब ही लोग जानते हैं और चाहते हैं.

“आतंकवाद पर कड़ा प्रहार होना चाहिए”
उत्तर प्रदेश से कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि बड़ी स्पष्ट रूप से जांच निष्पक्ष होनी चाहिए और आतंकवाद पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. लेकिन आतंकवाद के नाम पर निर्दोषों को भी नहीं फंसाया जाना चाहिए. पुलिस को चाहिए कि गंभीरता से जांच करे. बगैर पक्ष देखे, बगैर पंथ देखे, बगैर धर्म देखे, आतंकवाद के ऊपर कड़ा प्रहार करे, आतंकवाद के नाम पर निर्दोषों पर प्रहार न करे, ये तो बेहतर है. आतंकवाद पर कड़ा प्रहार होना चाहिए.

यह भी पढ़ें: झूठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती…” उदय भानु चिब की गिरफ्तारी पर मां रजनी बाला का बड़ा बयान

“मुसलमानों को क्यों जबरदस्ती फंसाया जाता है”
वहीं महाराष्ट्र से समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अबू आज़मी ने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान पर कहा कि बिल्कुल सही बात है. मैं इस बात को सपोर्ट करता हूं. आप देखें, मुंबई में जो सीरियल ब्लास्ट हुआ था, जिसमें 187 लोग मारे गए थे, उसमें 12 नौजवान पकड़े गए और निचली अदालत ने फांसी की सजा सुनाई. हाईकोर्ट ने न्याय किया और बेगुनाह छूटे. 19 साल तक बेगुनाह जेल में रहे, फिर भी हमारी सरकार ने जाकर सुप्रीम कोर्ट में केस डाल दिया. लेकिन मालेगांव ब्लास्ट में आरोपियों के संबंध में सरकारी वकील से कहा गया कि इनके साथ नर्मी बरती जाए. उसमें अधिकतम गवाह होस्टाइल हो गए और ये छूट गए. छूटने के बाद इनके खिलाफ अपील भी नहीं की गई. तो सामने दिख रहा है कि देश के अंदर कानून क्या है? मुसलमानों को क्यों जबरदस्ती फंसाया जाता है?

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2