KBP Times

मोदी बोले- भारत समुंद्र में तेल के भंडार खोज रहा, 12 सालों में देश ने विकास की रफ्तार पकड़ी

PM Modi

PM Modi : लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने घोषण की कि भारत समुन्द्र में तेल के भंडार खोज रहा है। इसके लिए हमने हमारे समुन्द्री इलाकों में नो गो एरिया की जगह गो अहेड एरिया बना दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 12 सालों में देश ने विकास की रफ्तार तेज हुई है। पहले देश को कच्चे तेल के लिए निर्भर रहना पड़ रहा है। इसके पीछे गलत सोच के कारण है। हमने समुद्र तट का 99 परसेंट हिस्सा नो गो एरिया घोषित करके रखा था। लेकिन हमने फैसला किया कि ये नहीं चलता। इसलिए हमने नो गो एरिया को खोल दिया। पीएम मोदी ने पिछले साल समुद्र मंथन की घोषणा की और 85 हजार करोड़ देने की घोषणा की।

एनर्जी का महत्व बढ़ा, इसके बिना दुनिया नहीं चलती

पीएम ने कहा- एनर्जी का महत्व बढ़ गया है। इसके बिना नई दुनिया को चलाना मुश्किल है। हमें बड़ी मात्रा में बिजली की जरूरत है। एनर्जी सिक्योरिटी हमारे समय की मांग है। उस दिशा में मजबूत कदम उठाए हैं। हमने पार्लियामेंट में शांति एक्ट पास किया। 2047 तक 100 गीगावॉट का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।

वोकल फॉर लोकल हर भारतीय के मन से जुड़ा

पीएम ने कहा- मेक इन इंडिया, स्वदेशी, वोकल फॉर लोकल इन सारे क्षेत्रों में आज हर भारतीय का मन जुड़ रहा है। देश आजाद होने के बाद हमारे यहां सेमीकंडक्टर की बातें होती थीं लेकिन हमारे कोई प्लांट नहीं बना लेकिन आज चिप का महत्व हम समझते हैं। हर क्षेत्र में चिप जरूरी है। चिप के बिना दुनिया थम जाएगी। भारत ने आत्मनिर्भर होने की दिशा में अपना सेमीकंडक्टर प्लांट लगाया। 3 प्लांट शुरू हो गए हैं और वहां से एक्सपोर्ट होना भी शुरू हो गया है।

2047 में विकसित भारत बनने से कोई रोक नहीं सकता

पीएम बोले- भारत को अब दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रहना है, आत्मनिर्भर बनना है। दुनिया में जल्दी सस्ता मिलता है लेकिन उससे हमारे सामर्थ्य तैयार नहीं होता है इसलिए हमें भी अपनी क्षमताओं को बढ़ाना है। अपने हितों की सुरक्षा खुद करनी है।

हर साल 3 गुना ज्यादा तेजी से गरीबों के लिए काम किया

पीएम ने कहा- 12 साल में डिफेंस प्रोडक्शन 4 गुना, खादी और ग्रामोद्योग 5 गुना, इलेक्ट्रिक मैन्यूफैक्चरिंग 7 गुना किया। रेलवे कोच का निर्माण 21 गुना, मोबाइल फोन उत्पादन 33 गुना बढ़ा। इंटरनेट यूजर 4 गुना, डिजिटल ट्रांजेक्शन 100 गुना बढ़े। हर साल औसतन 15 गुना ज्यादा तेजी से नल से जल कनेक्शन दिए। 6 गुनी ज्यादा रफ्तार से गैस कनेक्शन दिए। हर साल 4 गुनी रफ्तार से टॉयलेट बनाई और हर साल 3 गुना ज्यादा तेजी से गरीबों के लिए घर देने का काम किया।

यह भी पढ़ें –विदेश नीति पर राहुल गांधी का कटाक्ष, भाजपा की तीखी प्रतिक्रिया, कई नेताओं ने की आलोचना

यह भी देखें – सरकार के खिलाफ युवाओं का फूटा गुस्सा ! शहीद स्मारक पर वेटिंग नियम को लेकर बड़ा आंदोलन

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

Jaipur ward election

जयपुर के 150 वार्ड के लिए 723 प्रत्याशी मैदान में, आज चुनाव चिन्हों का आवंटन

Jorjia Meloni and PM Modi

PM मोदी ने मेलोनी को दी बधाई, कहा-भारत और इटली मिलकर समृद्व भविष्य बनाएंगे

Mirzapur The Movie

जन्माष्टमी पर रिलीज हुई फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’, Public का First Show रिएक्शन

2

2